Explore

Search

July 2, 2026 8:55 pm

लेटेस्ट न्यूज़

अस्पताल में फल वितरण और पौधारोपण कर सपाइयों ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

अब्दुल्ला अख़्तर

विधायक ताहिर हुसैन बोले- ‘सत्ता परिवर्तन तय, क्षेत्र में जुटें कार्यकर्ता’

छिबरामऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन क्षेत्र में बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी के गुरसहायगंज स्थित आवास पर सपाई एकत्र हुए, जहाँ केक काटकर और वृक्षारोपण कर अपने नेता की लंबी उम्र की कामना की गई।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश फूंका। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में सत्ता का परिवर्तन होने जा रहा है और समाजवादी पार्टी अपनी सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। उन्होंने सभी समाजवादियों का आह्वान करते हुए कहा, “सभी कार्यकर्ता अब बिना समय गंवाए क्षेत्र में घूम-घूम कर पार्टी की नीतियों और प्राथमिकताओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि जन-जन तक सपा का संदेश पहुँच सके।”
इस गरिमामयी कार्यक्रम में सपा के कई वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जन्मदिन समारोह के दौरान मुख्य रूप से तहसीन सिद्दीकी (जिला पंचायत अध्यक्ष), प्रमोद यादव (जिला पंचायत सदस्य), पिंटू यादव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं महासचिव), वसीम हसन सिद्दीकी उर्फ लल्ला, रमेश सविता, डॉ. अरुण शर्मा, उत्कर्ष गुप्ता आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधे रोपे और पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर