Explore

Search

August 24, 2026 11:25 am

प्रियतेश तोमर और गोविंद यादव की अगुवाई में मना सपा अध्यक्ष का जन्मदिन, जुटे तमाम दिग्गज नेता

अब्दुल्ला अख़्तर

सपा कार्यकर्ताओं ने पीपल चौराहे पर बांटी खुशियां, राष्ट्रीय अध्यक्ष की दीर्घायु की कामना की
छिबरामऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष प्रियतेश सिंह तोमर और वरिष्ठ सपा नेता गोविंद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीपल चौराहा पर एकत्रित होकर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के चित्र के समक्ष केक काटकर की गई। इसके बाद भीषण गर्मी को देखते हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर आने-जाने वाले राहगीरों और आम जनता को ठंडा जूस और मीठा शरबत वितरित किया। इस दौरान उपस्थित सभी नेताओं ने अपने प्रिय नेता के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु होने की कामना की।
इस गरिमामयी अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता शैलेंद्र बबल प्रधान, अशोक चौहान, अच्छे खां, अरविंद गुप्ता, अवनीश गुप्ता विवेक, प्रवेश, दीपक वर्मा, रामकुमार, आर्यन गुप्ता, सनी और पवनेश सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर