Explore

Search

November 1, 2026 3:56 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव और पूर्व विधायक अरविंद सिंह का जन्मदिन

अब्दुल्ला अख़्तर
छिबरामऊ विधायक आवास कार्यालय पर जुटा कार्यकर्ताओं का हुजूम, दोनों नेताओं की दीर्घायु की कामना की
छिबरामऊ।
स्थानीय विधायक आवास कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव एवं छिबरामऊ के पूर्व विधायक श्री अरविन्द सिंह यादव का जन्मदिन बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान केक काटकर और मिठाइयाँ बाँटकर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी।
इस विशेष अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री अरविन्द सिंह यादव ने कहा, “समाजवादी विचारधारा सामाजिक न्याय, समानता और विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रही है।” उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आह्वान किया कि सभी को जनता की सेवा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए।
जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, ज़ोनल प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी, बीएलए (BLA), समर्पित कार्यकर्ता एवं सम्मानित क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने अपने दोनों शीर्ष नेताओं के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
समारोह के दौरान विधानसभा अध्यक्ष उमेश पाल, प्रताप सिंह यादव, नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता रिंकू, हाजी स्वदेश पाल, मन्ना शुक्ला, प्रधान रामशंकर, प्रदेश सचिव अमन खान, नगर पंचायत अध्यक्ष जानू खान, जिला पंचायत सदस्य रीपू यादव, पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी राज चौहान, कुंवर जीतेन्द्र पाल, बजरंग चौहान, लालू ठाकुर, डॉ. धमेंद्र प्रताप, और रमन यादव सहित भारी संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर