Explore

Search

October 31, 2026 9:15 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ दूसरा जत्था, भक्तों में भारी उत्साह

इटावा अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल के तत्वाधान में आज श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था गोमती एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुआ, जहां से वे दुरंतो एक्सप्रेस पकड़कर जम्मू पहुंचेंगे। ढोल-नगाड़ों की थाप और “बाबा तेरा रूप निराला, अमरनाथ में डेरा डाला” जैसे जयकारों के साथ 63 सदस्यीय यह जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आगे बढ़ा।

​मंडल के अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने जानकारी दी कि इससे ठीक एक दिन पहले 52 सदस्यों का पहला जत्था भी रवाना हो चुका है। आज रवाना हुए दूसरे जत्थे में जय सिंह चौहान, राम सिंह, दिनेश यादव, अमन कश्यप और उषा देवी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हैं। रेलवे स्टेशन पर मंडल के महामंत्री आनंद अग्निहोत्री और संरक्षक दिनेश कश्यप सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी शिव भक्तों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए विदा किया।

​व्यापार मंडल ने फूल-मालाओं से किया शिव भक्तों का भव्य स्वागत

​श्रद्धालुओं के इस पावन सफर को और यादगार बनाने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल भी आगे आया। जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला के नेतृत्व में व्यापारी नेताओं ने यात्रा पर जा रहे शिव भक्तों का फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, रवि पोरवाल, राजीव कुमार पाल और आशीष दुबे सहित व्यापार मंडल के तमाम पदाधिकारियों ने भोले के भक्तों का उत्साह बढ़ाया और उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना की।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर