Explore

Search

June 25, 2026 7:44 pm

जननायक पं. रामप्रकाश त्रिपाठी की 18वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब; कैबिनेट मंत्रियों और दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

 

‘चाचा’ के आदर्शों पर चलकर 2027 में फिर बनाएंगे योगी सरकार: कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह

छिबरामऊ, कन्नौज।

जनसेवा, शिक्षा एवं समाज के उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान व्यक्तित्व और फर्रुखाबाद व कन्नौज जनपद में ‘चाचा’ के नाम से मशहूर, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय पंडित राम प्रकाश त्रिपाठी जी की 18वीं पुण्यतिथि पर क्षेत्र में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस पावन अवसर पर आयोजित सुंदरकांड पाठ और श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश सरकार के कई कैबिनेट मंत्रियों, राज्य मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।

सौरिख कट पर हुआ कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का सौरिख कट पर कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर और गगनभेदी नारों के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

दिग्गज नेताओं और मंत्रियों की गरिमामयी उपस्थिति

पुण्यतिथि कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्रियों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे:

 कैबिनेट मंत्री: जयवीर सिंह (पर्यटन एवं संस्कृति), राकेश सचान (खादी ग्रामोद्योग)।

 राज्य मंत्री: असीम अरुण (समाज कल्याण), अजीत पाल (औद्योगिक विकास), कैलाश राजपूत (ऊर्जा राज्य मंत्री)।

 सांसद व विधायक: मुकेश राजपूत (सांसद, फर्रुखाबाद), रामनरेश अग्निहोत्री (विधायक भोगांव व मुख्य सचेतक), नागेंद्र सिंह राठौड़ (विधायक, भोजपुर), निर्मला शंखवार (विधायक, रसूलाबाद)।

 विशेष आकर्षण: विख्यात कलाकार अन्नू अवस्थी ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

मिशन 2027: अर्चना पांडे को तीसरी बार विजयी बनाने का संकल्प

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्य सचेतक रामनरेश अग्निहोत्री, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और अन्य वक्ताओं ने उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं में नया जोश फूंका। नेताओं ने कहा कि पंडित रामप्रकाश त्रिपाठी जी का जीवन सदैव गरीबों और शोषितों की सेवा में बीता। उनके पदचिह्नों पर चलते हुए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना है।

मंच से आह्वान किया गया कि कार्यकर्ता तन, मन और धन से एकजुट होकर पूर्व राज्य मंत्री व वर्तमान विधायक श्रीमती अर्चना पांडे को तीसरी बार छिबरामऊ से भारी मतों से विजयी बनाएं और उत्तर प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड बहुमत की योगी सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करें।

स्वर्गीय ‘चाचाजी’ की सुपुत्री और क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अर्चना पांडे ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों और दूर-दराज से पहुंचे हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार प्रकट किया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता से मिला यह अपार स्नेह और सम्मान ही उनकी असली पूंजी है और वह चाचा जी के अधूरे सपनों और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सदैव संकल्पित रहेंगी।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी परिवार के सभी सम्मानित पदाधिकारीगण, जिले के आला अधिकारी एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर