अब्दुल्ला अख़्तर
आईडीए गठबंधन की विशाल जनसभा में गरजे नेता; बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक असमानता को लेकर सरकार को घेरा।
छिबरामऊ।
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन और ‘आई डी ए’ गठबंधन की एक विशाल जनसभा का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के पहले राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ हुई, जिसकी अध्यक्षता साहब सिंह धनगर (भैया जी) ने की। अधिवेशन में सबसे पहले पिछली कार्यवाही की सर्वसम्मति से पुष्टि की गई।
अधिवेशन के दौरान पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य व युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अध्यक्ष पद के लिए पूर्व सांसद डॉ. रामबख्श सिंह वर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा। उपस्थित कार्यसमिति के सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकृति प्रदान की। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वर्मा ने पदभार ग्रहण करने के बाद पार्टी के नए पदाधिकारियों को मनोनीत करते हुए उनके नामों की घोषणा की, जिसके बाद अधिवेशन का औपचारिक समापन हुआ।
अधिवेशन के तुरंत बाद ‘आई डी ए’ गठबंधन की एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भी श्री साहब सिंह धनगर ने की। जनसभा में गठबंधन के विभिन्न घटकों के शीर्ष नेताओं ने वर्तमान राजनैतिक और सामाजिक परिस्थितियों पर अपने विचार रखे अतिथि और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूरजपाल सिंह कश्यप ने कहा कि आईडीए गठबंधन की चट्टानी एकता और इसकी विचारधारा को देश के जन-जन तक ले जाना आज समय की मांग है, मुख्य वक्ता और पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. रामबख्श सिंह वर्मा ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ती सामाजिक असमानता को सरकार की सबसे बड़ी विफलता बताया, मुख्य वक्ता प्रो. मोहम्मद सुलेमान ने देश में अल्पसंख्यकों के बीच दिनों-दिन बढ़ती असुरक्षा की भावना पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश की तरक्की के लिए सामाजिक समरसता का होना अनिवार्य है, सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव ने गुणवत्तापरक शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया और वर्तमान में किसानों की बदहाली को लेकर चिंता जताई, सभा के अध्यक्ष साहब सिंह धनगर ने देश के लोकतंत्र को लगातार मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया और कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों व आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
बी.पी. अशोक (पूर्व IPS व संस्थापक, PJP पार्टी) ने कहा शोषित और वंचित वर्ग संगठित होकर सत्ता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, उन्होंने जनता से बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने की अपील की।
इस विशाल जनसभा को स्वतंत्र जनताराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम कोरी, धरती मानवता समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.आर. गौतम, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अतर सिंह पाल और राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्रामऔतार वर्मा सहित कई अन्य गणमान्य नेताओं ने संबोधित किया और गठबंधन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
लेटेस्ट न्यूज़
कटरा बल सिंह में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
June 17, 2026
11:42 pm
डिप्टी सीएमओ कार्यालय से डिप्टी सीएमओ रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
June 10, 2026
6:10 pm

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न: डॉ. रामबख्श सिंह वर्मा चुने गए नए राष्ट्रीय अध्यक्ष










