Explore

Search

August 24, 2026 11:27 am

हरदोई लोनार कोतवाली क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का डीएम, एसपी ने किया निरीक्षण

दिनांक 20 जून निर्धारित समयावधि मे पूर्ण कराये कटाव निरोधक कार्यः-जिलाधिकारी

आज जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने तहसील सवायजपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जनियामऊ मे गर्रा नदी के दाहिने किनारे पर कराये जा रहे कटाव निरोधक कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिये कि बाढ से पूर्व कार्यो को पूरी गुणवत्ता के साथ कराया जाये, तथा नियमित निरीक्षण भी सुनिश्चित किये जाये। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें बताया कि कटाव निरोधक कार्य होने से ग्रामीणों को सीधा लाभ होगा और उनकी बहुमूल्य फसल एवं सम्पत्ति को बाढ से बचाने मे सहायता प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने अधिकारियों से योजना के सम्बन्ध मे विस्तार से जानकारी ली।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर