Explore

Search

June 10, 2026 3:25 am

अब्दुल्ला अख़्तर बने ऑल इंडिया उलमा बोर्ड (मीडिया विंग) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, पत्रकारिता व सामाजिक जगत में हर्ष की लहर

छिबरामऊ, कन्नौज। निष्पक्ष पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल्ला अख़्तर को ऑल इंडिया उलमा बोर्ड के मीडिया विंग का उत्तर प्रदेश राज्य अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से कन्नौज जिले सहित पूरे प्रदेश के पत्रकारिता जगत और सामाजिक संगठनों में हर्ष का माहौल है।
प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ऑल इंडिया उलमा बोर्ड के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) एडवोकेट मोहम्मद राशिद नसीम द्वारा यह मनोनयन पत्र जारी किया गया है। यह नियुक्ति मीडिया विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब मज़हर अब्बास नक़वी (जामी) साहब की विशेष सहमति और अनुशंसा पर की गई है। संगठन को उम्मीद है कि अब्दुल्ला अख़्तर के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बोर्ड की मीडिया विंग को एक नई पहचान और मजबूती मिलेगी।
जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी:
छिबरामऊ निवासी अब्दुल्ला अख़्तर लंबे समय से निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए जाने जाते हैं। राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मोहम्मद राशिद नसीम ने मनोनयन पत्र में कहा कि संगठन को पूर्ण विश्वास है कि अब्दुल्ला अख़्तर जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और समाज में भाईचारे व मानवता की सेवा की छवि को और उज्ज्वल करने में अपना सर्वस्व योगदान देंगे।
अपनी इस गरिमामयी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल्ला अख़्तर ने राष्ट्रीय नेतृत्व का सहृदय आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूँगा। हमारा मुख्य उद्देश्य मीडिया के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज़ को बुलंद करना और सच्चाई के साथ समाज व देश की सेवा करना है।”
इस ऐतिहासिक मनोनयन पर क्षेत्र के तमाम बुद्धिजीवियों, पत्रकारों, शुभचिंतकों और विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर