जनपद इटावा 19 अप्रैल 2026 एसएसपी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ने खुद संभाली कमान भगवान परशुराम जयंती (अक्षय तृतीया) के पावन अवसर पर इटावा शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी ने स्वयं मौके पर रहकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।

शोभायात्रा निर्धारित मार्गों से होते हुए नगर के सभी प्रमुख चौराहों और मार्गों से गुज़री।कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया गया पुलिस बल ने पैदल गश्त कर भीड़ को नियंत्रित किया किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्क दृष्टि बनाए रखी गई

यातायात रहा सुचारू – डायवर्जन से आमजन को न्यूनतम असुविधा

यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक डायवर्जन लागू किए गए, जिससे आम लोगों को कम से कम परेशानी हो।
मौके पर ये रहे अधिकारी:
क्षेत्राधिकारी नगर अभयनारायण राय,प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली – मय पुलिस बल
तथा अन्य समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे
इटावा पुलिस की यह सराहनीय व्यवस्था श्रद्धालुओं और नागरिकों के लिए एक सुरक्षा उदाहरण बनी।











