Explore

Search

May 31, 2026 10:18 am

सपा व्यापार सभा की हुंकार: “महंगाई की मार नहीं सहेंगे, 2027 में बदलाव करेंगे”

अब्दुल्ला अख़्तर छिबरामऊ
छिबरामऊ: समाजवादी व्यापार सभा, कन्नौज की मासिक बैठक मंगलवार को व्यापार सभा जिला अध्यक्ष प्रत्येश सिंह तोमर के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में व्यापारियों और आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर तीखा प्रहार करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन का संकल्प लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए व्यापार सभा जिला अध्यक्ष प्रत्येश सिंह तोमर ने कहा कि वर्तमान सरकार में महंगाई चरम पर है। रसोई गैस से लेकर खाद्य पदार्थों तक के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही “अवैध वसूली” पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बिजली के बढ़ते बिलों ने व्यापारियों और आम जनता की कमर तोड़ दी है।
व्यापार सभा जिलाध्यक्ष प्रियतेश सिंह तोमर ने कहा बिजली बिल का खेल और जनता पर अत्याचार अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को लूटा जा रहा है, जिसे समाजवादी व्यापार सभा कतई स्वीकार नहीं करेगी।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एकजुट होकर “समाजवाद का परचम लहराएगा – अखिलेश फिर से आएगा!” के नारों के साथ उत्साह भरा। वक्ताओं ने कहा कि जनता अब इस दमनकारी नीतियों से ऊब चुकी है और वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनाने के लिए तैयार है।
बैठक में संगठन की मजबूती और जनसमस्याओं के समाधान के लिए रणनीति तैयार की गई। इस दौरान गोविंद यादव, अविनाश गुप्ता, दीपक वर्मा, अरविंद गुप्ता,प्रवेश,आयन,मुनीश आदि लोग मौजूद रहे।
बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और दुकान-दुकान जाकर सरकार की विफलताओं और समाजवादी नीतियों से लोगों को अवगत कराएं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर