Explore

Search

May 31, 2026 7:06 am

डॉ. बी.आर. अम्बेडकर पार्क में मंत्री असीम अरुण का भव्य स्वागत, माला अर्पण कर किया गया नमन

अब्दुल्ला अख़्तर छिबरामऊ
बिशुनगढ़ (कन्नौज)। उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय असीम अरुण का किला नगरिया, बिशुनगढ़ स्थित डॉ. बी.आर. अम्बेडकर पार्क में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित विशेष कार्यक्रम में मंत्री जी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया।
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रामबक्स लोधी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। माल्यार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से अवतार खटिक, प्रदीप वर्मा, सय्यूम सिद्दीकी (मस्जिद कमेटी अध्यक्ष), दिलीप खटिक, शिवम खटिक, रवि खटिक, सुनील खटिक, नीरज खटिक, दिव्यम गुप्ता, सुमित खटिक, कुंवर सिंह, विनोद, चंद्रशेखर, संतोष बाल्मीकि, नौशाद उर्फ नन्हे, प्रदीप खटिक, ओम नारायण राजपूत, सुनील, केतराम, कमलेश, राधेश्याम, रनवीर उर्फ भूरे, गोलू दीक्षित और पुष्पेंद्र वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे ।
इसके साथ ही ‘अम्बेडकर सेवा समिति’ किला नगरिया के सदस्यों जिनमें अरविन्द कुमार, नेमकुमार, राजीव कुमार, सचिन, मनीष कुमार आदि शामिल थे, उन्होंने भी मंत्री जी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
औपचारिक कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मंत्री असीम अरुण ने अपनी सादगी और कार्यकर्ताओं के प्रति लगाव का परिचय दिया। वे सीधे अपने करीबी सहयोगी रौनक के निवास स्थान पर पहुंचे।
वहां उन्होंने रौनक के माता-पिता से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। मंत्री जी ने काफी समय परिवार के साथ बिताया और उनके स्वास्थ्य व अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस आत्मीय मिलन को देख स्थानीय लोगों ने मंत्री जी की संवेदनशीलता की जमकर प्रशंसा की।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री असीम अरुण ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलते हुए समाज कल्याण विभाग हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर