Explore

Search

August 25, 2026 3:23 am

पत्रकार को जन्मदिन की बधाई देने जा रहे चार दोस्त सड़क हादसे में घायल

छिबरामऊ: पत्रकार अब्दुल्ला अख्तर के जन्मदिन पर जहाँ एक ओर खुशी का माहौल था और सुबह से ही उन्हें बधाई देने वालों का ताँता लगा रहा, वहीं दूसरी ओर फर्रुखाबाद से उन्हें मुबारकबाद देने आ रहे उनके चार दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए।

काली नदी के पास अनियंत्रित होकर टकराईं बाइकें

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फर्रुखाबाद निवासी ज़ैद, फरदीन, कामरान और फरहान दो अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर अब्दुल्ला अख्तर को जन्मदिन की सरप्राइज मुबारकबाद देने आ रहे थे। जैसे ही वे काली नदी पार कर आगे बढ़े, अचानक एक बाइक फिसल गई, जिससे पीछे से आ रही दूसरी बाइक भी उससे जोरदार ढंग से टकरा गई। इस हादसे में चारों दोस्त घायल हो गए। उन्हें तत्काल छिबरामऊ के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

सोशल मीडिया पर भी मिली ढेरों शुभकामनाएं

क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सहयोगियों और प्रशंसकों ने फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स (ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी उन पर प्यार बरसाया। शुभकामनाओं के इस सिलसिले से अभिभूत होकर पत्रकार अब्दुल्ला अख्तर ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बधाई देने वाले सभी शुभचिंतकों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया और आभार प्रकट किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर