जनपद इटावा, 02.03.2026 आगामी त्योहारों होली एवं रमज़ान (रमजान) को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से भरथना और जसवंतनगर क्षेत्रों में भव्य फ्लैग मार्च किया।

प्रशासन की इस मुस्तैदी का मकसद आम जनता में सुरक्षा का एहसास कराना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना है।
कड़े निर्देश और सख्त चेतावनी
फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने नगर के मुख्य मार्गों, संवेदनशील इलाकों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का दौरा किया और स्थानीय निवासियों से संवाद किया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों, अफवाह फैलाने वालों या किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोरतम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इटावा पुलिस ने की अपील
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे सभी त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।
इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल के साथ निम्नलिखित अधिकारी भी उपस्थित रहे:

· रामदवन, क्षेत्राधिकारी भरथना
· आयूषी सिंह, क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर
· प्रभारी निरीक्षर, थाना भरथना
· थानाध्यक्ष, थाना जसवंतनगर
इटावा पुलिस की टीम: त्योहारों में आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। शांति बनाए रखें, सूचना साझा करें।
Author: Mohammed irfan













