Explore

Search

February 14, 2026 3:53 pm

सपा में शामिल होंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी,हाल ही में छोड़ी थी कांग्रेस,सपा को मिला एक और मुस्लिम चेहरा

लखनऊ।नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में कांग्रेस में खुद की उपेक्षा की बात कहते हुए कांग्रेस से टाटा कर लिया।कांग्रेस से टाटा करने के बाद इस बात की अटकलें लग रहीं थीं कि वह बसपा में शामिल हो सकते हैं।मगर अब नसीमुद्दीन समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे।नसीमुद्दीन को बहुत जल्द सपा की औपचारिक सदस्यता दी जाएगी।बता दें कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे और पार्टी में अच्छा रसूख था। 

 

यूपी के कद्दावर नेताओं में गिनती

 

नसीमुद्दीन सिद्दीकी की कद्दावर नेताओं में गिनती है। नसीमुद्दीन बसपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। नसीमुद्दीन का सियासी अनुभव और पकड़ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूत मानी जाती है।कांग्रेस छोड़ने के बाद प्रदेश या केंद्रीय नेतृत्व ने नसीमुद्दीन के जाने पर किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं की थी।

 

सपा को मिला एक और मुस्लिम चेहरा

 

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के सपा में आने के बाद पार्टी को एक मजबूत मुस्लिम चेहरा मिला।आजम खां के लगातार जेल में रहने के बाद सपा के पास जमीनी रूप से जुड़ा ऐसा कोई चेहरा नहीं था।सियासी पंडितों के अनुसार इससे सपा को कुछ लाभ हो सकता है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर