छिबरामऊ, कन्नौज। बरसात के मौसम में होने वाले संभावित जलभराव और गंदगी की समस्या से निजात दिलाने के लिए भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने कमर कस ली है। गुरुवार को संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सौरव यादव ने नगर पालिका परिषद छिबरामऊ के अधिशासी अधिकारी से मुलाकात कर जनहित से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
मुलाकात के दौरान इंजीनियर सौरव यादव ने बहबलपुर क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 (पटेल नगर) एवं वार्ड संख्या 13 (हर्ष नगर) की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इन वार्डों में स्थित तालाब और नाले लंबे समय से गंदगी और अतिक्रमण के कारण बंद पड़े हैं। यदि समय रहते इनकी सफाई और खुदाई नहीं कराई गई, तो आगामी बारिश के दौरान क्षेत्र में भारी जलभराव हो सकता है, जिससे लोगों के घरों में गंदा पानी घुसने की पूरी आशंका है।
युवा प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की कि बंद पड़े तालाबों और नालों को तत्काल खुदवाया जाए ताकि पानी की निकासी सुचारू हो सके। इस पर अधिशासी अधिकारी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि नगर पालिका प्रशासन जल्द ही जेसीबी एवं पोकलेन मशीनों की मदद से चिह्नित स्थानों पर खुदाई और व्यापक सफाई अभियान शुरू कराएगा।
सौरव यादव ने कहा कि किसानों और स्थानीय नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्य पूर्ण नहीं हुआ, तो संगठन आगे की रणनीति बनाएगा। हालांकि, ईओ के आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों में जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सीएमओ कार्यालय से डिप्टी सीएमओ रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
June 10, 2026
6:10 pm
जैन साध्वियों की सड़क दुर्घटना हत्या के विरोध में दिया ज्ञापन
May 25, 2026
8:25 pm

नगर पालिका ईओ से मिले भाकियू (बलराज) नेता, जलभराव की समस्या को लेकर तालाबों की सफाई की मांग










