Explore

Search

November 2, 2026 3:48 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

आदर्श स्कूल इकदिल में अभिभावक गोष्ठी संपन्न इकदिल,

इटावा आदर्श प्राथमिक विद्यालय मुहल्ला कायस्थान इकदिल में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन प्रबन्धक राम अवतार तिवारी की अध्यक्षता में किया गया । गोष्ठी में बड़ी संख्या में अभिभावक बंधुओं ने उपस्थित होकर शिक्षकों के साथ विचार विमर्श किया । गोष्ठी में प्रमुख रूप से अभिभावक संघ के संयोजक जितेंद्र दुबे दद्दू ने शिक्षा व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिये शिक्षकों व अभिभावकों के साथ विचार विमर्श कर अपने सुझाव दिए । इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ.सुशील सम्राट ने कहा कि वर्तमान में बच्चों को संस्कार देना बहुत ही जरूरी है । उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वह शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कारवान बनाने में सहयोग करें और घर पर भी बच्चों को समय दें l इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य ऋचा तिवारी, सुमन चौहान, स्वेच्छा राजपूत, दामिनी शुक्ला, सुशीला देवी, अंजली शाक्य, प्रियांशी, अलफ़िशा, प्रियंका भदौरिया, दीप्ति, आँचल गुप्ता, प्रियंका यादव, छाया राजपूत, शिखा भारती, नीतू, सुहानी राठौर, श्रष्टि तिवारी आदि स्टाफ सहित बड़ी संख्या में अभिभावक बंधु भी उपस्थित थे |

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर