इटावा फरवरी। इटावा के जनपद न्यायाधीश रजत सिंह जैन ने कचहरी परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया। कचहरी प्रसाद में संपूर्ण स्थान पर गंदगी के लगे ढेरों को का निरीक्षण किया गया तथा गंदगी को झाड़ू लगाकर साफ किया गया। सफाई जागरूकता अभियान की पहल लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करना व कचहरी परिसर को गंदगी मुक्त बनाना था।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्ण कालिक सचिव आरती द्विवेदी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया की 7 फरवरी को एक विधिक बैठक जिला जिला न्यायाधीश माननीय रजत सिंह जैन की अध्यक्षता में आहूत की गई है जिसमें 22 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम के बारे में विशेष सूचना दी जाएगी। श्रीमती द्विवेदी ने आगे बताया प्राधिकरण के पास 46 स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की लिस्ट है जिनके खिलाफ शिकायत सीधे प्राधिकरण के ऑफिस में अथवा अधिकार मित्रों के माध्यम से की जा सकती है।
सफाई जागरूकता अभियान में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार,न्यायिक अधिकारी गण, डी0 बी0 ए0 अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री अरून कुमार गुप्ता, ई0ओ0 सन्तोष कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।
Author: Mohammed irfan













