Explore

Search

June 15, 2026 10:17 pm

लेटेस्ट न्यूज़

चार पहिया वाहन से स्टंट कर रहे स्टंटबाजों पर इटावा पुलिस की कार्यवाही 

इटावा। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लायन सफारी के पास वाइस ख्वाजा तिराहा रोड पर चार पहिया वाहन सफेद रंग की वेगेनार UP75 AM 9244 चला रहे इमरान खान पुत्र मोहम्मद राशिद निवासी आजाद नगर पानी की टंकी के सामने का 15 हजार रुपए का चालान काटा गया। 

गाड़ी सवार लोगों ने पुलिस की मौजूदगी की भी परवाह न करते हुए दो बार सड़क पर खतरनाक तरीके से गाड़ी घुमाकर स्टंट किया जिससे सड़क पर चल रहे अन्य वाहन और जनता चपेट में आ जाते , इसी खतरनाक दृश्य को देखते हुए तिराहे पर अपनी ड्यूटी कर रहे इटावा पुलिस के SI काशिफ हनीफ ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी का तुरंत ही पीछा किया और कार्यवाही करते हुए अपने हमराहियों में अभिषेक और अमित के साथ मौके पर गाड़ी की तलाशी भी ली और तत्काल कार्यवाही करते हुए स्टंटबाजी कर रहे स्टंटबाजों की गाड़ी को सीज करते हुए चालान कर दिया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर