Explore

Search

June 15, 2026 10:19 pm

लेटेस्ट न्यूज़

व्यापारियों के मान सम्मान सुरक्षा के लिए संकल्पित रहना होगा, उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला एवं शहर महिला इकाई का हुआ विस्तार

इटावा- एसडी फील्ड स्थिति उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला एवं शहर महिला इकाई का विस्तार नवनियुक्त महिला जिला अध्यक्ष शकीला बेगम एवं शहर महिला अध्यक्ष पूर्वी सक्सेना ने किया जिसमें सर्वसम्मति 

प्रीति जिला महिला महामंत्री प्रेमलता जिला उपाध्यक्ष रोशनी वर्मा जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती अंजू यादव जिला कोषाध्यक्ष, सुमन यादव को महिला जिला सचिव का दायित्व दिया गया तथा 

रानी बघेल शहर अध्यक्ष जसवंत नगर नियुक्त किया गया

वहीं शहर महिला इकाई में मीरा राजपूत शहर महिला महामंत्री,याशमीन को शहर महिला उपाध्यक्ष, रितु यादव शहर महिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई

जिला महिला अध्यक्ष शकीला बेगम एवं शहर महिला अध्यक्ष पूर्वी सक्सेना ने बताया कि शेष पूर्व कमेटी यथावत रहेगी

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर मोजूद व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान ने कहा कि व्यापारियों के मान सम्मान सुरक्षा के लिए व्यापार मंडल दिन प्रतिदिन अपना कुनबा बड़ा रहा है,सरकारी तंत्र सबसे ज्यादा उत्पीड़न हम व्यापारियों का ही करता है,इसलिए व्यापार मंडल का मजबूत होना अति आवश्यक है,

जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि व्यापारियों की समस्या का समाधान कराने के लिए हम संकल्पित हैं, आपकी एकजुटता हमारा मनोबल ऊंचा करती है,,इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी , प्रदेश मंत्री महिला श्रीमती मंजू लता द्विवेदी, जिला संगठन मंत्री मुमताज राईन, युवा जिला उपाध्यक्ष शेख नबाब मौजूद रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर