Explore

Search

April 20, 2026 6:39 pm

यूपी एस‌आईआर को लेकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला बड़ा हमला,बोले-अब तक जमा फार्म-7 रद्द हों

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ में पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की।यूपी एसआईआर को लेकर अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है।अखिलेश ने मांग की कि अब तक जमा किए गए सभी फार्म-7 निरस्त किए जाएं,फार्म-7 पर आयोग का होलोग्राम लगाया जाए।अखिलेश ने कहा कि फार्म-7 को लेकर पूरे प्रदेश से खबर आ रही है,भाजपा बड़े पैमाने पर धांधली कर रही है।समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। अखिलेश ने कहा कि गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में एक करोड़ 99 हजार 710 वोट काटने की तैयारी है।

 

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सबसे पहले सीतापुर में ये खेल हुआ है।वहां जांच में पता चला कि जिसने शिकायत की है वो लिख भी नहीं सकता है,वह अंगूठा लगाता है जबकि शिकायत पर उसके हस्ताक्षर हैं। अखिलेश ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने भाजपा से मिलकर लाखों की संख्या में फार्म-7 छपवाए हैं।टारगेट करके पीडीए खासकर मुस्लिम समाज के लोगों के वोट काटे जा रहे हैं।

 

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि आईएएस अफसर सीएम ऑफिस में बैठकर बीएलओ को धमका रहे हैं,उनके नाम की घोषणा मैं बाद में करूंगा।अखिलेश ने कहा कि मुझे लग रहा है कि वन नेशन वन इलेक्शन की तरफ जा रहे हैं और न जानें कहां जा रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि मतदाता को वोटल लिस्ट नहीं दिखाई जा रही है।मतदाता पूछते हैं तो उन्हें पंचायत चुनाव की लिस्ट दिखा दी जा रही है। इस दौरान पूर्व मंत्री योगेश ने आरोप लगाया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में 6321 वोट काटने की तैयारी है।

 

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वालों को पहले से ही जानकारी मिल गई कि किस विधानसभा में इनके वोट कटेंगे। इसके लिए इन्होंने नया फंडा अपनाया।इस फॉर्म के जरिए ये उन लोगों का लिस्ट से नाम ही काट देंगे।इसके लिए कर्मियों को मिलाया गया। इसमें सबसे ज्यादा मुस्लिम और पीडीए के मतदाता शामिल हैं,जिनका नाम काटा गया है।

 

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में फार्म भरकर भेज दिए गए हैं।सुल्तानपुर में तो मुस्लिम महिला बीएलओ का ही नाम काट दिया गया।छपे-छपाए फार्म पर इपिक नंबर और डिटेल भरकर विधानसभावार भेजा जा रहा है।भाजपा हर विधानसभा में 10 हजार वोट कटवाना चाहती है।सदर सुल्तानपुर और कन्नौज में भी इसी तरह वोट काटा जा रहा है।

 

अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ के सरोजनीनगर में 100 से अधिक फार्म पर दशरथ ने हस्ताक्षर कर जमा किए हैं। अखिलेश ने कहा कि नियम कहता है कि कोई गलत फार्म जमा करता है तो लोक अधिनियम के तहत एफआईआर होनी चाहिए।

 

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेता अपने पन्ना प्रमुख तक ढूंढ़कर नहीं ला पा रहे हैं,वोटर कहां से लाएंगे।उनकी हार की हताशा चुनावों से पहले ही कमीशन के बंटवारे की लड़ाई, आपसी सिर फुटव्वल और बंधकबाजी में दिखने लगी है। भाजपा के संगी-साथी भी अपने भूमिगत ठिकाने तलाशने लगे हैं और भाजपा के झंडे उतरने शुरू हो गए हैं।

 

अखिलेश यादव ने कहा कि एसआईआर के दौरान भाजपा पीडीए और खासकर अल्पसंख्यकों के वोट कटवाने की साजिश कर रही है।यह साजिश फॉर्म-7 के माध्यम से की जा रही है।अखिलेश ने आयोग से तत्काल संज्ञान लिए जाने की मांग की है।अखिलेश ने कहा कि पीडीए प्रहरी से अपील है कि एक भी वोट कटने न पाए।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर