Explore

Search

November 1, 2026 12:33 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

इटावा में पुलिस की नई दस्तक: एसएसपी ने थाना वैदपुरा क्षेत्र की नवनिर्मित पुलिस चौकी ‘बरी’ का किया उद्घाटन, चौकीदारों को दिए कंबल-टॉर्च

जनपद: इटावा 26 जनवरी, 2026 (गणतंत्र दिवस)गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर इटावा पुलिस ने जनसुरक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए थाना वैदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी ‘बरी’ का शुभारंभ किया। इस नई चौकी का फीता काटकर औपचारिक उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।

इस मौके पर एसएसपी ने नए चौकी भवन का गहन निरीक्षण किया और वहां तैनात अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए, ताकि चौकी का संचालन अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सके।

 

चौकीदारों को मिला विशेष सामग्री सहयोग

 

उद्घाटन समारोह के बाद एक विशेष पहल करते हुए एसएसपी श्रीवास्तव ने क्षेत्र के चौकीदारों को सर्दी से राहत और रात्रिकालीन ड्यूटी में सहायता के लिए कंबल और टॉर्च वितरित किए। उन्होंने चौकीदारों का उत्साहवर्धन करते हुए उनसे कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करें और स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएं।

 

“चौकी से मजबूत होगी पुलिस की मौजूदगी, बढ़ेगी जनता की सुरक्षा”

 

एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस नई पुलिस चौकी के संचालन से क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति और अधिक मजबूत व सक्रिय होगी। इसका सीधा लाभ अपराध नियंत्रण को मिलेगा और आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सकेगी। यह चौकी पुलिस-जनता के बीच सेतु का काम करेगी।

 

इस अवसर पर उपस्थित रहे गणमान्य व्यक्ति

 

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश्चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभयनाथ त्रिपाठी के साथ-साथ सम्बंधित क्षेत्र के समस्त क्षेत्राधिकारीगण तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। यह पहल इटावा पुलिस की जनहितैषी तथा सुरक्षा ढांचा मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर