Explore

Search

June 22, 2026 10:34 pm

पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती एवं वसंत पंचमी पर्व श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया

इटावा। पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, इटावा में आज महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं ज्ञान, विद्या और संगीत की देवी माँ सरस्वती को समर्पित वसंत पंचमी पर्व श्रद्धा, उल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के माननीय चेयरमैन डॉ. कैलाश चंद्र यादव एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। साथ ही माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

शिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं ज्ञानमय हो उठा। इसके उपरांत शिक्षकगणों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के राष्ट्र के प्रति अद्वितीय योगदान, उनके त्याग, साहस और देशभक्ति से ओतप्रोत जीवन पर प्रकाश डाला।

विद्यालय के शिक्षक महाराज सिंह एवं विश्वबंधु चौधरी सहित अन्य शिक्षकों ने वसंत पंचमी के महत्व को समझाते हुए शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि वसंत पंचमी केवल ऋतु परिवर्तन का पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, सृजन और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

कैलाश चंद्र यादव जी ने सभी शिक्षक साथियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हमें महापुरुषों से स्वाभिमान, त्याग, समर्पण एवं देशभक्ति का भाव सीखना चाहिए।

प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और नैतिक आदर्शों का विकास होता है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति और विद्या के संदेश के साथ हुआ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर