थाना AHT जनपद इटावा ने 04 जनवरी, 2026 को “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” को सफल बनाने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इसका मुख्य उद्देश्य बाल विवाह की घटनाओं को रोकना, समुदाय स्तर पर शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) का वातावरण विकसित करना और कानूनों एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी अपराध के निर्देशन में, थाना एएचटी की संयुक्त टीम ने कोतवाली क्षेत्र में विभिन्न प्रमुख हितधारकों से सीधा संवाद किया। इनमें मैरिज होम के स्वामी, सभासद, बैंड संचालक, प्रधान, हलवाई, मंडप एवं बैंक्विट हॉल के स्वामी तथा मंदिरों के पुजारी शामिल थे। उन्हें बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी के बारे में जानकारी दी गई।

इस अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री यशवंत सिंह, प्रभारी अवधेश कुमार, थाना प्रभारी एएचटी प्रेमचंद्र के साथ-साथ मुख्य आरक्षी 163 विनोद कुमार शुक्ला, महिला मुख्य आरक्षी 98 प्रीती देवी तथा बाल संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता, परियोजना समन्वयक कीर्ति गुप्ता एवं आभा अधिकारी किरण देवी ने सक्रिय भूमिका निभाई।
यह पहल बाल विवाह को रोकने में समुदाय के सहयोग और संवेदनशीलता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। थाना AHT की टीम ने स्पष्ट किया कि बाल विवाह के खिलाफ कानून का पालन करवाने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।









