Explore

Search

June 24, 2026 8:50 pm

सहानुभूति,करूणा एवं प्रेम का त्यौहार है क्रिसमस:डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा

इटावा नारायन कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड आर्ट्स,इटावा में क्रिसमस-डे के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से अनेक भावनात्मक एवं आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न आकर्षक वेश- भूषाओं में मंच पर आकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण सेंटा क्लाज बने बच्चे रहे,सेंटा क्लाज ने दर्शकों की भूमिका निभा रहे बच्चों के बीच में जाकर सभी बच्चों को टॉफी बांटी।इसके बाद अलग-अलग वेश भूषा में मंच पर आये छात्र -छात्राओं ने नृत्य व गायन के कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में प्रभू ईशु मसीह के जन्मोत्सव को आकर्षक झांकी के द्वारा दर्शया गया तथा विद्यालय परिसर को सजाया भी गया।

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.धर्मेन्द्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्रिसमस डे का पर्व जीसस क्राइस्ट के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।डॉ.शर्मा ने कहा कि क्रिसमस डे हमको यह सिखाता है कि हम सबको अभावग्रस्त लोगों की मदद करनी चाहिए समाज में वंचित लोगों को प्यार व स्नेह के द्वारा अपनाना चाहिए।समाज से तिरस्कृत लोगों का सम्मान व आदर करना चाहिए।

 

डॉ.शर्मा ने बताया कि हमारा भारत ही एक ऐसा देश है जहाँ हर धर्म के अनकों त्यौहार मनाये जाते है।उन्होंने प्रांगण में बैठे छात्र-छात्राओं से भी भारत देश में मनाये जाने वाले त्यौहारों के नाम पूछे।उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिये उनके साथ सेल्फी भी ली।डॉ.शर्मा ने छात्र-छात्राओं को क्रिसमस डे के साथ नए वर्श की भी शुभकामनायें दी।उन्होंने आगे कहा कि हम सब के अन्दर भी एक सैंटा छिपा हुआ है हमें सेंटा की तरह सभी की मदद करनी चाहिए। उन्होने छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों को सराहा।

 

मनमोहक नृत्य प्रस्तुति मॆं निकित,गीत,अक्षिता,देवांक, ओजस्वी,अदविका,वेदिका, सूर्यांश,दिव्यांशी,अंकित, प्रतीक तथा आइजेक जाॅनसन ने प्रतिभाग किया।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में टोनी साइमन,गौरी अग्निहोत्री, ऋतु कनौजिया,गौरी सिंह, आयुशी जैन,साक्षी चतुर्वेदी संदीप यादव अल्फिशा व अनुपम चौहान आदि अध्यापक-अध्यापिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर