Explore

Search

April 20, 2026 10:02 pm

देवरिया में अनोखी शादी,30 से ज्यादा ई-रिक्शों में निकली दूल्हे की बारात,दोस्तों ने पैसे की कमी को नहीं बनने दिया बाधा

देवरिया।उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।यहां एक गरीब परिवार के युवक की शादी थी।आर्थिक अभाव में गाड़ियों की व्यवस्था करना संभव नहीं था।ऐसे में दोस्तो की मदद से 30 ई-रिक्शों का इंतजाम किया गया और बारात ई-रिक्शे में खुशी-खुशी बैठकर गई।दूल्हा भी दोस्तों की इस मदद को देखकर खुशी से झूम उठा। अब लोग कह रहे हैं कि अगर जिंदगी में अच्छे दोस्त हों तो हर समस्या का समाधान नहीं निकाला जा सकता है। 

 

जानें क्या है पूरा मामला

 

मामला देवरिया के ग्रामसभा खुखुंदू के भटहर मोहल्ले का है। स्वर्गीय राम औतार के बेटे दुर्गेश कुमार की शादी थी।एक गरीब परिवार के लिए लोगों में अपार सहयोग की भावना दिखाई दी। शादी की जोड़े में सजा दुर्गेश गरीबी को मात देते हुए रविवार को अपनी बारात ई-रिक्शों से लेकर गया। ये सब दोस्तों की मदद से संभव हुआ।जैसे ही ई-रिक्शों पर ये अनूठी बारात निकली तो उसे देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया। एक साथ 30 से ज्यादा ई-रिक्शों पर बारात को आता देख ये मामला चर्चा में है।

 

क्या काम करता है दुर्गेश

 

भटहर टोला में रहने वाले दुर्गेश कुमार मजदूर हैं और दिहाड़ी करके जीवन यापन करते हैं।दुर्गेश की रविवार को डुमरिया लाला गांव के स्वर्गीय बुल्लू प्रसाद की बेटी कुमारी शिल्पी से शादी थी। दुर्गेश की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि बारात को गाड़ी में ले जा सकें।ऐसे में दोस्त आ गए और ई-रिक्शों से बारात लेकर गए। दोस्तों के सहयोग से गांव के लगभग 100 बाराती इस शादी में शामिल हुए। रात में ई रिक्शा पर बैठने वाले सभी बाराती भी खुश दिखाई दिए।समाज में बढ़ रही महंगाई को दरकिनार करते हुए ये बारात अपने आप में आकर्षण का केंद्र रही।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर