Explore

Search

June 25, 2026 1:01 pm

एसएमजीआई की डा. श्वेता को मिला बेस्ट मौखिक प्रस्तुति अवॉर्ड 

इटावा। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय,लखनऊ फार्मसी संस्थान की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कई वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों एवं विभिन्न अंचलों के विशेषज्ञों के बीच अनुसंधान आदि विषयों पर गहन विचार–विमर्श सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता कुलपति प्रो. अंजय तनेजा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. सर्ज मिगलानी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो पी एम एस चौहान, पूर्व मुख्य वैज्ञानिक, सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ डॉ विशाल भार्गव,अध्यक्ष, यूपीपीएमए, कानपुर प्रो. प्रताप चौहानआदि उपस्थित रहे। 

सम्मेलन में बेस्ट ओरल प्रजेंटेशन अवॉर्ड सर मदनलाल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी इटावा की प्रोफेसर

डा.श्वेता जैन को उनके शोध कार्य बर्बेरिन लोडेड इनवेसोम्स (गठिया उपचार में प्रयुक्त अभिनव नैनो संवहनी प्रणाली) पर प्रदान किया गया। इस सम्मेलन में 6 अंतरराष्ट्रीय एवं 22 राष्ट्रीय वक्ताओं सहित 10 वैज्ञानिकों,शिक्षाविदों और विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर फार्मासिस्ट ने भाग लिया था।

 

डॉ श्वेता की इस उपलब्धि पर संस्था के चेयरमैन डा. विवेक यादव एवं निदेशक डा. यू.एस. शर्मा और सभी शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ ने डा. श्वेता जैन को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर