Explore

Search

November 4, 2026 9:22 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

इटावा पुलिस का बड़ी कार्रवाई में सफल अभियान, 4 बदमाश गिरफ्तार

इटावा, 14 नवंबर, 2025: इटावा पुलिस ने जिले में सक्रिय एक खतरनाक बदमाश गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक हत्या के मुख्य आरोपी सहित चार अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को मुठभेड़ करके गिरफ्तार किया है। गिरोह के पास से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार, चोरी की गई गाड़ियां और फर्जी नंबर प्लेटें बरामद हुई हैं।

मुठभेड़ और गिरफ्तारी:

· थाना बकेवर क्षेत्र के चंद्रपुरा में दिनांक 13/14 नवंबर की रात को पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की जानकार पर चौकिंग की।

· दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार व्यक्तियों ने पुलिस को रोकने के इशारे को नजरअंदाज करते हुए उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

· पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए सभी चारों अभियुक्तों को घेर कर गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी:

पुलिस नेअभियुक्तों से निम्नलिखित मुख्य वस्तुएं बरामद की हैं:

 

· हथियार: 04 अवैध पिस्तौल (तमंचा), 04 खोखा कारतूस और 08 जिंदा कारतूस (.315 बोर)।

· वाहन: जनपद मथुरा से चोरी की गई 02 मोटरसाइकिलें और 01 सूमो गोल्ड कार।

· अन्य सामान: 04 मोबाइल फोन और 03 फर्जी नंबर प्लेट।

अभियुक्तों का आपराधिक रिकॉर्ड:

 

· विकास यादव उर्फ छोटू: एक ‘हिस्ट्री-शीटर’ अपराधी है, जिसके खिलाफ हत्या, डकैती, बलात्कार, गैंगस्टर एक्ट और एससी/एसटी एक्ट सहित 18 से अधिक मामले दर्ज हैं।

· अनुराग दुबे: यह थाना सैफई क्षेत्र में एक जमीनी विवाद में वर्ष 2020 में की गई हत्या का मुख्य आरोपी है। उसके परिवार के चार सदस्यों को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। वह जमानत पर रिहा होने के बाद कोर्ट में पेश नहीं हुआ था, जिसके चलते उसके खिलाफ वारंट जारी था।

· रंजीत: इसके खिलाफ बलात्कार और हथियार अधिनियम सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

· मिलन पाल: इस पर भी एक फरार अपराधी को शरण देने का आरोप है।

 

पुलिस कार्रवाई:

 

· इस पूरे मामले में थाना बकेवर पर पुलिस मुठभेड़, हत्या के प्रयास, चोरी, फर्जी नंबर प्लेट लगाने और शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

· यह कार्रवाई एडीजी कानपुर जोन और आईजी कानपुर रेंज के निर्देशन तथा एसएसपी इटावा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

 

पुलिस टीम:

यह सफल ऑपरेशन थानाध्यक्ष बकेवर श्रीविपिन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम द्वारा किया गया।

 

इस कार्रवाई से इटावा पुलिस ने जनपद और आसपास के क्षेत्रों में अपराध की घटनाओं में शामिल एक बड़े गिरोह पर कड़ा प्रहार किया है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर