Explore

Search

February 14, 2026 10:25 pm

खुलासा: मुस्लिम नहीं इन लोगों ने मंदिर पर लिखा था, आई लव मोहम्मद

खुलासा: मुस्लिम नहीं इन लोगों ने मंदिर पर लिखा था, आई लव मोहम्मद

दंगा भड़काने की थी साजिश, एसएसपी नीरज जादौन नें किया खुलासा

.अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के लोढ़ा थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले मंदिरों की दीवारों पर स्प्रे पेंट से कुछ लोगों ने ‘आई लव मोहम्मद’ लिख दिया था। लेकिन पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में बड़ा खुलासा कर दिया है। मंदिरों पर आई लव मोहम्मद लिखने वाले चार हिंदू लड़के थे, जिन्होंने रंजिशन यह काम किया था। पुलिस नें उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नीरज कुमार जादौन ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा किया। उनके अनुसार, लोढ़ा क्षेत्र के दो गांवों के बीच जमीन के लेन-देन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद में एक पक्ष से जुड़े चार युवकों जीशांत सिंह, आकाश सारस्वत, दिलीप शर्मा और अभिषेक सारस्वत ने जानबूझकर मंदिरों पर आपत्तिजनक नारा लिखा।

 

जन्मदिन के दिन रची थी पूरी साजिश:

अलीगढ़: एसएसपी जादौन ने बताया, ‘यह पूरी घटना एक जन्मदिन पार्टी के दौरान रची गई साजिश का हिस्सा थी। आरोपी युवक खुद को निर्दोष साबित करने के लिए पहले मुस्लिम समुदाय के लोगों पर उंगली उठा रहे थे, लेकिन गहन जांच में सारी कड़ियां जोड़ते ही सच सामने आ गया।’ पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस षड्यंत्र से इलाके का माहौल खराब होने की कगार पर पहुंच गया था, लेकिन, जल्द कार्रवाई की वजह से स्थिति नियंत्रण में आ गई।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर