Explore

Search

April 20, 2026 8:17 pm

समाजवादी पार्टी में डॉ. कलाम को याद किया, BLA चुनाव की तैयारी को लेकर हुई जोरदार बैठक

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला कार्यालय में शुक्रवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई और इसके बाद एक महत्वपूर्ण जिला कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में BLA (बी.एल.ए.) चुनाव और स्नातक/शिक्षक मतदाता पंजीकरण अभियान पर गहन चर्चा हुई।

 

कलाम को श्रद्धांजलि और बैठक की शुरुआत

 

कार्यक्रम की शुरुआत में जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य ‘बबलू’ ने पदाधिकारियों के साथ पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत हुई बैठक की शुरुआत जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया (वीरू) ने राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पार्टी से प्राप्त निर्देशों को सभी के सामने रखकर की।

 

BLA चुनाव की समीक्षा: बधाई और नाराजगी दोनों

जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने BLA-2 फॉर्म भरने की प्रगति की सख्त समीक्षा की। उन्होंने ब्लॉक बसरेहर की टीम को 100% कार्य पूरा करने पर विशेष बधाई दी। वहीं, ब्लॉक महेवा और शहर इटावा की टीमों द्वारा 70% कार्य पूरा करने की सराहना करते हुए शीघ्र शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया।

 

हालांकि, उन्होंने भरथना, चकरनगर, बढ़ापुरा, जसवंतनगर, सैफई, ताखा और नगर लाइनपार ब्लॉकों के अध्यक्षों और जिला टीमों पर एक माह में मात्र 30% कार्य पूरा करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने इन सभी को एक सप्तय के भीतर सभी फॉर्म जमा करने का सख्त आदेश दिया।

 

स्नातक एवं शिक्षक मतदाता पंजीकरण पर जोर

 

श्री शाक्य ने बताया कि स्नातक एवं शिक्षक मतदाता बनाने का अभियान चल रहा है और 6 नवंबर 2025 अंतिम तिथि है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से 2022 तक स्नातक उत्तीर्ण सभी योग्य लोगों के फॉर्म भरवाकर जमा कराने का आह्वान किया, ताकि उनके नाम मतदाता सूची में शामिल हो सकें। बैठक के अंत में उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।

 

बैठक में मौजूद प्रमुख लोग

 

इस बैठक को वरिष्ठ नेता उदयभान सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप यादव, सपा प्रवक्ता विक्की गुप्ता, लोहिया वाहिनी अध्यक्ष किशन यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने संबोधित किया। बैठक में प्रदेश सचिव के.पी. शाक्य सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष और जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर