इटावा शहर- जश्ने ईद मिलादुन नबी के मुबारक मौके पर मानव हिन्द एकता समिति के तत्वाधान में फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष अज़हरउददीन, महासचिव सलमान खान, कोषाध्यक्ष कलीम अख्तर, व सदस्य जीशान अहमद, इकराम अली, मोहम्मद शान, मोहम्मद असलम, सलमान अली, समिति के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंच कर मरीज को फल वितरण किऐ। अध्यक्ष अज़हरउददीन व समिति के सारे सदस्यों ने मिलकर मरीज का हाल-चाल जाना व उनको फल देकर उनके स्वास्थ्य के लिए दुआएं भी की साथ ही साथ अध्यक्ष अज़हरउददीन ने बताया कि आज हम लोग मिलकर जिसका विलादत मना रहे हैं हमारे नबी हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम आपका यह काम था कि कोई बीमार हुआ करता था तो आप उससे मिलने जाते थे। और उसका हाल खैरियत मालूम करते थे यह हमारे नबी की सुन्नत है जो आज हम अपने नबी के विलादत के मुबारक मौके पर इस सुन्नत को अदा कर रहे हैं साथ ही साथ हाफिज इकराम अली ने कहा कि अगर रास्ते पर कोई पत्थर पड़ा हो तो उसे सड़क के किनारे कर देना चाहिए । जिससे के बीच में किसी को ठोकर न लगे यह एक सदकाऐ जारिया है। मोहम्मद असलम ने कहा कि यह काम समाज को एक अच्छी राह दिखाता है इसलिए हम सबको मिलकर ऐसे छोटे-छोटे अच्छे-अच्छे काम करते रहना चाहिए। मोहम्मद बिलाल चिश्ती ने कहा कि हम समाज के लोगों को आपस में एक दूसरे की मिलजुल कर मदद करनी चाहिए जिससे हम लोग मिलकर किसी परेशान हाल इंसान की परेशानी को दूर कर सकें। इसी के साथ-साथ सलमान अली ने कहा कि समाज में अच्छे काम करने के लिए हम सबको मिलजुल कर काम करना चाहिए और इसके लिए मानव हिन्द एकता समिति बहुत ही अच्छे कार्य करती है जिससे अधिक से अधिक लोगों को मानव हिन्द एकता समिति के सदस्य व पदाधिकारी बनना चाहिए जिससे समाज में फैल रही कुर्तियां को हम सब मिलकर दूर कर सकें।
लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सीएमओ कार्यालय से डिप्टी सीएमओ रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
June 10, 2026
6:10 pm
जैन साध्वियों की सड़क दुर्घटना हत्या के विरोध में दिया ज्ञापन
May 25, 2026
8:25 pm

मानव हिन्द एकता समिति के द्वारा जिला अस्पताल में किया गया फल वितरण










