Explore

Search

February 15, 2026 9:12 am

बुनकर एकता समिति द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई

इटावा स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुनकर एकता समिति द्वारा संस्था के अध्यक्ष इदरीस अंसारी के नेतृत्व में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शहर कोतवाल श्री यशवंत सिंह ने किया

तिरंगा यात्रा वाह अड्डा से प्रारंभ होकर छैराहा पचराहा नगर पालिका चौराहा तिकोनिया नौरंगाबाद चौराहा पक्का तालाब चौराहा होते हुए नुमाइश पंडाल के निकट शहीद स्मारक पर समाप्त हुई तिरंगा यात्रा में आगे आगे बैनर झंडे डीजे साउण्ड पर देश भक्ति से ओत-प्रोत गीत बज रहे थे जिसकी धुन पर सैकड़ों युवा थिरकते हुए डांस कर रहे थे डीजे साउण्ड की धुन लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी तिरंगा यात्रा में शामिल मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष मु इदरीस अंसारी उपाध्यक्ष मु असलम अंसारी प्रबंधक मोहम्मद शारिक अंसारी सलाउद्दीन अंसारी हाफिज रहीस अंसारी राकेश शंखबार मसरुर अहमद अंसारी संस्था के सलाहकार मोहम्मद कासिम अंसारी मीडिया प्रभारी मौहम्मद इमरान मौहम्मद इरफान अंसारी मौहम्मद राशिद अंसारी मौहम्मद सगीर मौहम्मद राशिद अंसारी मौहम्मद निसार बिलाल अहमद अंसारी मुस्तकीम अंसारी निजामुद्दीन अंसारी मोहम्मद शारिक अंसारी सलाउद्दीन अंसारी एवं शहर के सैकड़ों लोगों ने शिरकत कर तिरंगा यात्रा को कामयाब बनाया

*रिपोर्ट मसरुर अहमद अंसारी*

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर