Explore

Search

February 15, 2026 2:36 pm

गजब:चार बच्चों की मां को भांजे से हुआ प्यार,पति बोला-जा जी ले अपनी जिंदगी

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है,यहां एक चार बच्चों की मां शादी के 25 साल बाद रिस्ते में लगने वाले अपने ही 25 साल के भांजे को दिल दे बैठी।किसी को बिना बताए दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली और दोनों साथ रहने भी लगे।बाद में हंगामा हुआ तो पंचायत बैठी।महिला के पति ने बड़ा दिल दिखाते हुए पत्नी को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया।

 

ये हैरतअंगेज मामला जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है।गांव के रहने वाले व्यक्ति की शादी लगभग 25 साल पहले पास के ही एक गांव की युवती से हुई थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था,दोनों के चार बच्चे हैं,दो बेटी और दो बेटे।बड़ी बेटी 20 साल और दूसरी बेटी 18 साल की है,एक बेटा 17 साल और दूसरा 10 साल का है।पति काम की खोज में अक्सर घर से बाहर रहता था।इसी बीच रिश्ते में लगने वाले 25 वर्षीय भांजे का घर आना जाना बढ़ गया।धीरे-धीरे दोनों में बातचीत शुरू हुई फिर नजदीकियां बढ़ गई,दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया। 2024 में महिला ने अपने प्रेमी भांजे के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। महिला चार बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी भांजे के साथ चली गई।पति थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई और प्रशासन से मदद मांगी।कुछ समय बाद महिला वापस लौटी और प्रेमी को छोड़कर अपने पति के साथ रहने लगी।

 

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ।प्रेमी भांजे ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि महिला अब उसके साथ नहीं रहना चाहती, जबकि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर रखी है।इसके कुछ ही दिन बाद महिला एक बार फिर प्रेमी भांजे के साथ फरार हो गई। कल रविवार को यह मामला एक बार फिर तब चर्चा में आया जब महिला अपने प्रेमी भांजे के साथ गांव लौट आई और गांव के ही एक खुले स्थान पर पंचायत बैठाई गई,इसमें गांव के बुजुर्ग,परिजन भी मौजूद थे।

 

पंचायत में महिला ने साफ शब्दों में कहा कि वह अब अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है,उसने कोर्ट मैरिज के कागजात भी दिखाए।महिला ने कहा कि वह अपने निर्णय पर पूरी तरह अडिग है और किसी दबाव में नहीं है।महिला के पति ने समाज की परंपराओं और व्यक्तिगत भावनाओं से ऊपर उठकर बड़ा फैसला लिया,उसने पंचायत के सामने सहमति दी कि अगर उसकी पत्नी अब प्रेमी के साथ रहना चाहती है, तो वह उसे रोकने का अधिकार नहीं रखता।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर