इटावा पुलिस 20.07.2025 द्वारा गिरोह बनाकर ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले 04 अन्तर्राज्यीय अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार,
कब्जे से 06 मोबाइल, 01 पैन ड्राइव, 03 पासबुक, 07 चेकबुक, 02 आधार कार्ड, 01 मैट्रो कार्ड, 03 पेन कार्ड, 13 एटीएम कार्ड, 01 ड्राइविंग लाइसेंस, 03 क्यूआर कोड, 01 फर्म की मोहर, 01 मोटर साइकिल (पैशन प्रो) व 01 कार (टाटा पंच) की गयी बरामद ।
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन में इटावा पुलिस एसओजी/सर्विलांस टीम, थाना साइबर क्राइम एवं थाना कोतवाली पुलिस* द्वारा संयुक्त रुप से की गयी कार्यवाही ।
घटना/गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण
जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं गिरोह बनाकर साइबर ठगी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभयनाथ त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अपराध सुबोध गौतम के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर अभयनारायण राय के कुशल नेतृत्व में दिनांक 20.07.2025 की प्रातः थाना कोतवाली पुलिस, एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत टीटी तिराहे पर भ्रमणशील थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि गिरोह बनाकर साइबर ठगी करने वाले अभियुक्त बाइस ख्वाजा गेट के सामने खडे है । प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना कोतवाली, एसओजी/सर्विलांस व थाना साइबर टीम द्वारा 04 अभियुक्तों को बाइस ख्वाजा गेट के सामने से गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस पूछताछः-
गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा नाम-पता पूछते हुये उनकी तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 06 मोबाइल, 01 पैन ड्राइव, 03 पासबुक, 07 चेकबुक, 02 आधार कार्ड, 03 पेन कार्ड, 01 मैट्रो कार्ड, 13 एटीएम कार्ड, 01 ड्राइविंग लाइसेंस, 03 क्यूआर कोड, 01 फर्म की मोहर, 01 मोटर साइकिल, 01 कार टाटा पंच तथा इण्डोनेशिया की सिम बरामद की गयी है । बरामदगी के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोगों को साइबर ठगी करने के लिए बडे स्तर पर रुपयों के ट्रांजेक्शन के लिए चालू खाता (CURRENT ACCOUNT) की आवश्यकता होती है, इसलिए हम लोग फर्म या लघु उद्योग के नाम पर MSME का सर्टीफिकेट बनवाते हैं और उस सर्टीफिकेट के आधार पर अलग-अलग बैंकों मे जाकर चालू खाता (CURRENT ACCOUNT) फर्म के नाम से खुलवाकर उन खातों की डिटेल्स को टेलीग्राम एप्प व व्हाट्सएप के ‘पैनल ग्रुप्स’ पर भेजते है, टेलीग्राम ग्रुप व व्हाट्सएप के ‘पैनल ग्रुप्स’ में भेजे गये खातों में से प्रत्येक खाते में लगभग 01 करोड़ रुपये की धनराशि का ट्रांजेक्शन कर लेते है, जिसमें से 03 से 04 प्रतिशत कमीशन हम लोगों को प्राप्त होता है, जिसे हम आपस में बांट लेते है । साथ ही टेलीग्राम एप्प (@makokoo8696) तथा व्हाट्सएप ग्रुप (Roy group & Dollar@) पर जुड़े अन्य साथी अभियुक्तों से कभी मुलाकात न करके उनसे केवल टेलीग्राम एप्प व व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से संपर्क करके साइबर अपराध कारित करते हैं । उपरोक्त सभी अभियुक्तगण देहरादून में NDA की तैयारी के दौरान एक-दूसरे के संपर्क में आए और वहीं से इनकी आपराधिक मानसिकता ने एक संगठित स्वरूप लेना शुरू किया । शॉर्टकट में अमीर बनने की चाह ने इन्हें साइबर अपराध के दलदल में झोंक दिया । गिरोह का उद्देश्य केवल ठगी करना नहीं बल्कि ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड को वैध रूप में प्रस्तुत करके युवाओं को फांसना और डिजिटल मनी लॉन्ड्रिंग करना था । गिरोह फर्जी करेंट अकाउंट खुलवाने के लिए सामान्य युवाओं को लॉजिक देकर फंसाता है कि गेमिंग कंपनी के माध्यम से पैसा आएगा और कमीशन मिलेगा । उन्हें बड़ी राशि के ट्रांजैक्शन के स्क्रीनशॉट भेज कर लुभाया जाता था । खाताधारकों से एक विशेष APK सॉफ्टवेयर डाउनलोड करवाया जाता है जिससे खाता पूरी तरह से रिमोट कंट्रोल से गिरोह द्वारा संचालित किया जा सके ।
साक्ष्यः- अभियुक्तों का अन्य देशों (चीन, होंग कॉग, इण्डोनेशिया) के साइबर अपराधियों के संपर्क में रहते हुए एक खाते में 100 CR तक के ट्रांजेक्शन कराये जाने के लालच में मैसेज व चैट पायी गयी है तथा अभियुक्त हिमांशु चौधरी के बंधन बैंक के खातें में दिनांक 25.05.2025 से 28.05.2025 के मध्य लगभग 80 लाख रुपये की धनराशि की साइबर ठगी की गयी है । JMIS PORTAL( जेमिस पोर्टल) पर उक्त बैंक खाते के विरुध्द दर्ज शिकायतों की जानकारी हेतु चेक करने पर उक्त खातें में 80 लाख रुपयें के विरुध्द विभिन्न राज्यों (आन्ध्र प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश) से कुल 32 शिकायतें NATIONAL CYBER CRIME REPORTING (NCRP) पर दर्ज है ।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 143 /2025 धारा 316(2)/318(4)/3(5)/238 बीएऩएस व 66/66D IT ACT पंजीकृत किया गया तथा 01 कार व 01 मोटरसाइकिल को अन्तर्गत धारा 207 एमवीएक्ट के तहत सीज किया गया है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 143 /2025 धारा 316(2)/318(4)/3(5)/238 बीएऩएस व 66/66D IT ACT थाना कोतवाली जनपद इटावा ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. यश प्रताप सिंह पुत्र संजय प्रताप सिंह निवासी सहतवार जनपद बलिया उम्र 25 वर्ष ।
2. यश आर्या पुत्र हरिशंकर आर्य निवासी हरी बिहार कॉलोनी थाना कोतवाली जनपद झांसी उम्र 25 वर्ष ।
3. हिमांशु शर्मा पुत्र कमल किशोर शर्मा निवासी मदाइन थाना बढपुरा जनपद इटावा उम्र 23 वर्ष ।
4. हिमांशु चौधरी पुत्र हरेन्द्र चौधरी निवासी जगदीशपुर थाना अहमदगढ जनपद बुलंदशहर उम्र 24 वर्ष ।
बरामदगीः-
1. 06 मोबाइल (भिन्न-भिन्न कम्पनी के)
2. 03 पासबुक ( भिन्न-भिन्न बैंको की)
3. 07 चेकबुक( भिन्न-भिन्न बैंको की)
4. 02 आधार कार्ड
5. 13 एटीएम कार्ड ( भिन्न-भिन्न बैंको के)
6. 03 पैन कार्ड
7. 01 मैट्रो कार्ड
8. 01 ड्राइविंग लाइसेन्स
9. 03 क्यू आर कोड (इंडियन बैंक के)
10. 01 मोहर (चौधरी इण्टर प्राइजेज फर्म की)
11. 01 पैन ड्राइव
12. 01 मोटर साइकिल (पैशन प्रो UP 75 V 2695)
13. 01 कार (टाटा पंच UP 93 BU 6453 )
पुलिस टीम-
प्रथम टीमः- उ0नि0 बेचन कुमार सिंह प्रभारी एसओजी मय टीम, उ0नि0 श्री नागेन्द्र चौधरी प्रभारी सर्विलांस मय टीम ।
द्वितीय टीमः- प्र0नि0 रणबहादुर सिंह, का0 उपेन्द्र सिंह, का0 बृजेश गोला, का0 संदीप सिंह, क0आ0 अनुज कुमार ।
तृतीय टीमः- निरी0 यशवंत सिंह प्रभारी थाना कोतवाली,उ0नि0 कृष्णमुरारी, उ0नि0 कासिफ हनीफ, उ0नि0 दर्शन सिंह सोलंकी, मय टीम ।
नोटः- उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीमों के उत्साह वर्धन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा 15,000/- रुपये की राशि से पुरस्कृत किया गया है ।
अपीलः- जनता से अपील की जाती है कि वे किसी भी लालच में आकर अपने बैंक खातों की जानकारी या एक्सेस किसी को भी न दें । साइबर फ्रॉड, साइबर ठगी अथवा अन्य किसी भी प्रकार का साइबर अपराध घटित होने पर तुरन्त स्थानीय साइबर सेल, थाना साइबर क्राइम या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सम्पर्क करें ।”









