Explore

Search

February 15, 2026 1:05 pm

गरीबों व जनता के हित में कोई कार्य नहीं कर रही बीजेपी – अम्बुज त्रिपाठी

इटावा कांग्रेस जिला महामंत्री अमित त्रिपाठी अम्बुज ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुये कहा अडानी के इशारे पर सरकारी स्कूल बंद कर रही है भाजपा सरकार

अडानी फाउंडेशन ग्रुप उतरा शिक्षा के क्षेत्र में एक साथ दो हजार स्कूल खोलने जा रहा है इसीलिए देश भर में सरकारी स्कूल बंद किये जा रहे है उन्हीं भवनों में अडानी अपने स्कूल खोलेंगे

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा

नरेन्द मोदी के जीवन का एक ही मकसद है देश का हर बिजनेस अडानी को सौंपना कुछ बचेगा तो छुटभैया गुंडे नेताओं को पकड़ा देंगे

गरीबों के बच्चों से उनका स्कूल छीना जा रहा है

और चंद पूंजीपति मित्रों का 17 लाख करोड़ माफ कर दिया गया।

ये भाजपा की प्राथमिकता है

कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पर तंज कसते हुये कहा इतिहास गवाह रहेगा एक तथाकथित संत जब सत्ता में आया तो ज्ञान के मंदिर बंद करवाए और शराब के दरबार बढ़वाए

संत कभी शिक्षा छीन कर गरीब का अहित नहीं कर सकता लेकिन खुद को संत बताने बाले गरीबों से शिक्षा छीन रहे है बदले में शराब की बिक्री को बढ़ाबा दे रहे है जिससे गरीबों के परिवार उजड़ जायें

यूपी में 25000 स्कूलों पर ताला लग गया, 5000 फिर बंद हो रहे

दूसरी ओर एक ही साल में 27, 308 शराब की दुकानों को लाइसेंस दिया गया है

बच्चों से शिक्षा छीनो, मधुशाला की ओर धकेलो ये एक तथाकथित संत का ही काम हो सकता है सच्चे संत का नहीं

ऐसी नीतियां मानसिक रूप से दिवालिया लोग ही बना सकते हैं यह अस्वीकार्य है

ये स्कूल ही बंद नहीं हो रहे बल्कि देश का भविष्य बंद कर रहे है जिन्हें देश चलाना चाहिये था बो आज चंद पूँजीपति के हित में लूट का रैकेट चला रहे है

आगे कांग्रेस नेता ने यूपीए सरकार की उपलब्धियां बताते हुये कहा मनमोहन सरकार ने शिक्षा और भोजन के अधिकार को मूल अधिकार बनाया।

आज हजारों स्कूल बंद हो रहे हैं। भोजन के अधिकार को 5 किलो चुनावी राशन का तमाशा बना डाला।

देश भर में बंद हो रहे हजारों स्कूल का मुद्दा गंभीर है। यह आने वाली पीढ़ियों के खिलाफ साजिश है।

इसे राष्ट्रीय विषय बनना चाहिए। शिक्षा, स्वास्थ्य और भोजन तीनों सरकार की जिम्मेदारी बने। इस पर राष्ट्रीय बहस हो। विपक्ष के तौर पर कांग्रेस इस मुद्दे पर पूरी ताकत से लड़ेगी दलित पिछड़े एवं सामान्य वर्ग के गरीबों का हक अधिकार पूंजीपतियों के हाथों में किसी भी हाल में नहीं जाने देगी लोगों को उनका हक और अधिकार देने एवं दिलाने का काम कांग्रेस ही करेगी

कांग्रेस नेता ने समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुये कहा सरकारी स्कूल बंद किये जाने पर सपा मुखिया का मौन समर्थन है सरकार को सपा PDA के नाम पर पिछड़े दलित अल्पसंख्यक समाज को बेबकूफ बनाने का काम कर रहे है जबकि सरकारी स्कूल बंद होने से इन्हीं समाजों का सबसे अधिक नुकसान होगा अगर अखिलेश यादव सही मायने में PDA की राजनीति करते तो सरकार के खिलाफ मुखर होते सड़कों पर प्रदर्शन करते।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर