Explore

Search

April 21, 2026 10:11 am

रेप और मर्डर का आरोपी 50 हजार के इनामी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर,बच्ची को किडनैप कर बनाया हवस का शिकार

फर्रुखाबाद।उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी मनु ढेर हो गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मनु को गिरफ्तार करने उसके गांव के पास पहुंची थी।पुलिस ने जब मनु को सरेंडर करने के लिये कहा तो उसने सीधे पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की,जिससे मनु को गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

बता दें कि जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के खटा गांव का मनु बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर बच्ची की हत्या कर दी थी।बच्ची का अपहरण कर रेप और हत्या के मामले में मनु फरार था।मनु पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था।

 

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात में पुलिस को सूचना मिली कि बच्ची का अपहरण कर उसके साथ रेप करने और फिर हत्या करने का आरोपी मनु खटा गांव के पास छिपा हुआ है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस की टीम ने दबिश दी। यहां खटा गांव में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 50 हजार का इनामी आरोपी मनु को घेर लिया। पुलिस ने मनु को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन मनु ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी मनु को गोली लग गई।गोली लगने के बाद उसे अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मनु को मृत घोषित कर दिया।

 

मनु ने अपनी बुआ के घर आई बच्ची का अपहरण कर रेप किया था और उसके बाद बच्ची की हत्या कर दी थी। 27 जून को बच्ची गांव के बाहर आम खाने गई थी, जहां से उसे अगवा कर लिया गया था। बाद में बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे मार दिया था। बच्ची का शव 28 जून को मैनपुरी जिले के भोगांव कोतवाली के देवीपुर गांव के खेत में पाया गया था। मनु के खिलाफ पहले भी हत्या और अपहरण जैसी संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर