Explore

Search

February 15, 2026 3:52 am

यूपी में आज से मानसून देगा दस्तक,रात में पूर्वी यूपी से करेगा प्रवेश,दो दिन भीषण बारिश का अलर्ट

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के लोगों को प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों से अब राहत मिलने वाली है।मानसून का इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने वाली हैं।यूपी में आज रात से मानसून दस्तक दे हो सकता है। 19 और 20 जून को पूरे यूपी में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 18 जून की देर शाम से लेकर 19 जून के बीच प्रदेश के पूर्वी हिस्से से होते हुए यूपी में मानसून दाखिल होगा।इसके साथ ही 19 व 20 जून को प्रदेश में पूरब और पश्चिम के विभिन्न इलाकों में मध्यम से भारी मानसूनी बारिश के संकेत हैं।

 

मौसम विभाग की ओर से बुधवार के लिए दक्षिणी हिस्सों वाराणसी,सोनभद्र,मिर्जापुर समेत तराई के कुल 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।पूर्वी यूपी के 22 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।साथ ही बांदा,चित्रकूट,कौशाम्बी,प्रयागराज आदि में तेज झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।

 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 19 व 20 जून को यूपी के विभिन्न हिस्सों में माध्यम से भारी बारिश के संकेत हैं।बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने लो प्रेशर सिस्टम अगले दो-तीन दिन में आपस में मर्ज हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि मानसूनी बारिश का यह दौर तराई और पूर्वी यूपी से शुरू होकर दक्षिणी और मध्य यूपी समेत बुंदेलखंड आदि को अपने असर में लेते हुए अगले चार-पांच दिनों तक जारी रहने वाला है।

 

बता दें कि यूपी इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है,उसमें सोनभद्र,मिर्जापुर,चंदौली,वाराणसी,भदोही,गाजीपुर, बलिया,देवरिया,कुशीनगर,महाराजगंज,सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर,श्रावस्ती और आसपास के इलाके हैं।

 

मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है,इसमें प्रयागराज,सोनभद्र,मिर्जापुर,चंदौली, वाराणसी,भदोही,जौनपुर,गाजीपुर,आजमगढ़,मऊ,बलिया, देवरिया,गोरखपुर,संतकबीर नगर,बस्ती,कुशीनगर, महाराजगंज,सिद्धार्थनगर,गोंडा,बलरामपुर,श्रावस्ती,बहराइच और आसपास के इलाके हैं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर