Explore

Search

November 2, 2026 2:16 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

आठ दिवसीय जैन संस्कार शिक्षण शिविर का हुआ अभूतपूर्व रिकॉर्ड शिविरार्थियों को मिले 1310 से ज्यादा पुरस्कार आमंत्रित विद्वानों व सहयोगियों को किया गया सम्मानित

जसवंतनगर – नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैन बाजार में 19 वर्षों से आयोजित हो रहे जैन संस्कार शिक्षण शिविरों की श्रृंखला में इस वर्ष आयोजित शिक्षण शिविर का समापन बड़े ही भव्यता के साथ हुआ। इस संस्कार शिक्षण शिविर में कुल मिलाकर दो सैकड़ा से ज्यादा शिविरार्थियों ने भाग लिया जिसमें उन्हें 1310 से ज्यादा पुरस्कार आयोजनों द्वारा वितरित किए गए। पुरस्कार भी छोटे-मोटे नहीं बल्कि काफी आकर्षक एवं शिक्षाप्रद थे। पुरस्कार शिक्षण कक्षाओं के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न धार्मिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागी बच्चों को प्रदान किए गए। कुछ बच्चे तो अपनी काबिलियत की बल पर एक दर्जन के आसपास पुरस्कार जीतने में सफल रहे।

पधारे आमंत्रित विद्वान समृद्धि जैन शास्त्री, प्रज्ञा जैन शास्त्री व छवि जैन शास्त्री के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम व शिविर सहयोगी कृति जैन,अनन्या जैन, टिया जैन, क्षमा जैन, आशी जैन ,अंशुल जैन, प्रीती जैन, नेहा जैन, के अलावा स्थानीय योगा शिक्षिका रानी वर्मा के साथ-साथ दैनिक स्वाध्याय करने वाले निकेतन जैन व लता जैन को भी सम्मानित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया। इस शिविर में लुधपुरा जैन समाज सहयोगी अंजलि जैन व पूजन सहयोगी नवीन जैन, को भी सम्मानित किया गया।

 

शिविर के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं मैं जैन क्राफ्ट वर्क, निबंध लेखन, कंठपाठ, प्रश्न मंच, अंताक्षरी, आदि के अलावा अनेको सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पुरस्कारों को भी वितरित किया गया। कक्षाओं में भी शिशु वर्ग, बाल वर्ग, किशोर वर्ग, व प्रोण वर्ग के डेढ़ सौ से ज्यादा प्रतियोगियों को भी ग्रेडिंग सिस्टम के अनुसार कृमशःपुरस्कार वितरित किए गए।

शिविर की चारों ओर प्रशंसा 

शिविर प्रभारी निकेतन जैन ने बताया इस तरह के संस्कार शिविर विभिन्न प्रदेशों के अनेक शहरों में आयोजित किए जाते हैं उनका निरीक्षण बाहर से आए विशेषज्ञों की टीम करने आती है ऐसे ही एक टीम यहां भी आई थी जिसने जसवंतनगर के संस्कार शिक्षण शिविर को टॉप श्रेणी में शामिल करके आयोजकों की प्रशंसा की एवं उन्हें बधाई भी दी। साथ ही ऐसी तन्मयता के साथ आयोजनों का क्रम निरंतर जारी रखने का आग्रह भी किया। समस्त कार्यक्रम में महिला मुमुक्षु मंडल जसवंतनगर का विशेष सहयोग रहा। उनके अपार सहयोग से ही इस कार्यक्रम को ऊंचाइयों तक ले जाया गया। कार्यक्रम में जैन समाज जैन बाजार व लुधपुरा के जैन अनुयाई उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर