Explore

Search

February 14, 2026 11:46 pm

इटावा में 21 जून को होगा भव्य योग शिविर, कर्मचारी-शिक्षक संगठन ने पूरी कर ली तैयारियाँ  

“करो योग, रहो निरोग” के संदेश के साथ इटावा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम

इटावा। कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 21 जून 2025 को रामदास उत्सव गार्डन, सराय दयानत (आगरा रोड, इटावा) में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष राजीव यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें योग शिविर के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

 

“इस बार का योग शिविर ऐतिहासिक होगा” – राजीव यादव

प्रांतीय अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी योग शिविर का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। उन्होंने कर्मचारियों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हों और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश फैलाएँ।

 

मुख्य अतिथि होंगी विधायक सरिता भदौरिया

प्रांतीय महामंत्री अरविंद धनगर ने बताया कि योग शिविर की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और मुख्य अतिथि के रूप में मा. श्रीमती सरिता भदौरिया (विधायक सदर, इटावा) ने अपनी सहमति दे दी है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाएगा, बल्कि सामाजिक एकता को भी मजबूत करेगा।

 

सुबह 5 बजे से शुरू होगा योगाभ्यास

एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रमोद राजपूत ने जिले के सभी विभागों के कर्मचारियों, शिक्षकों और सेवानिवृत्त अधिकारियों से अपील की कि वे प्रातः 5:00 बजे रामदास उत्सव गार्डन पहुँचकर इस कार्यक्रम में भाग लें। वहीं, प्रांतीय संगठन मंत्री रामबाबू यादव ने बताया कि सभी कर्मचारियों, शिक्षकों और पूर्व कर्मचारियों को आमंत्रण कार्ड भेजकर सूचित कर दिया गया है।

 

बैठक में मौजूद प्रमुख लोग

इस बैठक में रामविलास यादव, राजीव वाल्मीकि, आनंद प्रकाश शुक्ला, महेंद्र कुमार, अरुण कुमार, मनोज कुमार, अनिल बाजपेई, सुबोध दुबे, शशांक होल्कर, राहुल त्रिपाठी (भरथना), विशाल बाबू, पूरन सिंह पाल, संजीव यादव (शिक्षक नेता), ध्रुव यादव, अजय यादव, पंकज चौधरी, भूपेंद्र सिंह भदौरिया, शिवरतन कठेरिया, लखमी चंद्र, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद असलम अंसारी, गिरेंद्र सिंह बघेल, आनंद कुमार, अक्षय कुमार सहित दर्जनों कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया।

 

योग दिवस पर इटावा में स्वास्थ्य का महाकुंभ

इस योग शिविर में बड़ी संख्या में कर्मचारी, शिक्षक, सेवानिवृत्त कर्मचारी और आम नागरिक शामिल होंगे। यह आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक शांति के लिए भी एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

 

#योगदिवस2025 #इटावा #करोयोगरहोनिरोग #UPEmployeesTeachersWelfare

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर