Explore

Search

November 2, 2026 4:23 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

सीएम योगी ने नोएडा के लोगों को दिया बड़ा तोहफा,किसानों को लेकर कही ये बात

नोएडा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा को लोगों बड़ा तोहफा दिया।सीएम ने डाटा सेंटर,माइकोसोफ्ट में नया रिसर्च सेंटर और AI सेंटर का उद्घाटन किया।इसके अलावा सीएम ने ग्रेटर नोएडा में शारदा यूनिवर्सिटी में 600 बेड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लोकापर्ण किया।इसमें कैंसर और किडनी के मरीजों का इलाज एक ही छत के नीचे होगा।इसके बाद सीएम ने दादरी में महाराणा प्रताप की मूर्ति का लोकापर्ण भी किया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि नवनिर्मित शारदा केयर हेल्थ सिटी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के 600 बेड होने के साथ कुल 1800 बेड हो गए हैं। सभी सुपर स्पेशियलिटी सुविधा हैं। सीएम ने कहा कि यूपी के वासियों को एम्स जाने पर मजबूर होना पड़ता था,वह अब ग्रेटर नोएडा में इलाज करा सकेंगे।

 

सीएम योगी ने कहा कि शारदा ग्रुप ने अच्छे प्रयास किए हैं, अब कोई बाहर नहीं जाएगा।एनसीआर के लोगों को जो सुविधा चाहिए थी स्वास्थ्य क्षेत्र में,वो शारदा में अब मिलेगी। सीएम ने कहा कि कोविड काल में शारदा ग्रुप ने सरकार के साथ मिलकर अच्छी सेवा और सुविधा दी। 400 बेड शुरू में दिए,जिससे सरकार और लोगों को बहुत मदद मिली।

 

सीएम योगी ने कहा कि इन्वेस्टर को निवेश के बदले सरकार कह रही है कि नौजवानों को नौकरी दो,हम तुम्हे इंसेंटिव देंगे। सीएम ने कहा कि विधायक तेजपाल नागर ने मुझसे जो मांग कि है जैसे राजकीय डिग्री कॉलेज,100 बेड का चिकित्सालय, आईटीआई, स्टेडियम और भी जो मांगे रखी है उनकी मैं अभी घोषणा करता हूं। सीएम ने कहा कि हम विधायक की मांगों को मंजूर करते हैं।

 

सीएम योगी ने कहा कि तीन मेडिकल कॉलेज पीपीपी मॉडल पर बने है। नए मेडिकल कॉलेज महराजगंज,संभल और शामली में बन कर तैयार हो गए हैं। छह जनपद में ही मेडिकल कॉलेज नहीं है। जहां जल्द बनाए जाएंगे।दो एम्स रायबरेली और गोरखपुर में चल रहे हैं।

 

सीएम ने कहा कि अथॉरिटी को सर्किल रेट बढ़ाना चाहिए ताकि किसानों को फायदा हो। सीएम ने कहा कि देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनकर तैयार है।जल्द उद्घाटन के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित करेंगे।इन कामों के लिए बेहतरीन कानून व्यवस्था जरूरी है और जीरो टॉलरेंस के तहत ये सब हो रहा है। सीएम ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी बहनों को कहता हूं कि सुरक्षा का ये माहौल आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

 

सीएम योगी ने कहा कि आज मैं एनटीपीसी के प्रांगण में, महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने आया हूं। जब हम महाराणा प्रताप की बात करते हैं तो हमें पता चलता है कि देश के लिए क्या प्रतिबद्धता होनी चाहिए,उन्होंने अपना जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया था। सीएम ने कहा कि महाराणा सांगा के बारे में कहा जाता है कि दुश्मनों से लड़ते हुए उनके शरीर पर इतने घाव थे कि उनकी गिनती नहीं की जा सकती। 28 साल की उम्र में उन्होंने अकबर के खिलाफ अपना पहला युद्ध लड़ा। जब उन्होंने हल्दीघाटी का युद्ध लड़ा, तब उनकी उम्र 36 साल थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर