Explore

Search

February 17, 2026 11:48 am

बेटियां आगे बढ़कर करें माँ- बाप का नाम रोशन: विक्रम सिंह राघव घर की लक्ष्मी हैं बेटियां कार्यक्रम की छात्राओं को एसडीएम ने किया सम्मानित

इटावा। इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी पंडाल में गत 25 दिसम्बर को आयोजित हुए घर की लक्ष्मी हैं बेटियां कार्यक्रम की विजयी छात्राओं को सोमवार को पुरस्कार वितरण किए गए।

सदर तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार सदर जयप्रकाश व नायब तहसीलदार प्रीति सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बेटियों को मेडल पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव ने कहा कि प्रतिभाग करना ही बड़ी बात है। बेटियों को समाज में बहुत आगे बढ़ना है। वह आगे बढे और अपने माँ- बाप का नाम रोशन करें। ज़ब कभी किसी प्रकार की कोई आवश्यकता होंगी, तब प्रशासन सदैव सहयोग करेगा।

मुख्य अतिथि ने घर की लक्ष्मी है बेटियां कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराने के लिए संयोजक डॉ ज्योति वर्मा को शुभकामनायें एवं बधाई दीं। साथ ही उन्होंने सम्मानित बेटियों को बधाई दी।

सम्मान समारोह में करीब 300 बेटियों को सम्मानित किया गया। इन बेटियों ने विविध वेशभूषा, स्लोगन सहित पोस्टर बनाओ, अल्पना, मेहंदी, एकल नृत्य, समूह नृत्य नाटिका, कनिष्ठ वर्ग, मध्यम वर्ग व वरिष्ठ वर्ग तीनों वर्गों में प्रतिभाग कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया था।

तीनों अतिथियों का आँचल वर्मा ने तिलक कर स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ ज्योति वर्मा ने शॉल व पटका ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन जागृति वर्मा ने किया।

कार्यक्रम में श्री सत्यनारायण समाज सेवा संस्थान की अध्यक्ष मनोरमा वर्मा, मुनिराज वर्मा, मसूद तैमूरी, उज्ज्वल पटेल, अमृषा पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर