Explore

Search

February 17, 2026 5:08 pm

पूर्व एमएलसी दयाराम प्रजापति ने पुलिस से जान को खतरा बताया, एसएसपी इटावा से सुरक्षा की गुहार

पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) दयाराम प्रजापति ने इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र देकर अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें मोबाइल नंबर 9457104982 से बार-बार धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं।

 

दयाराम प्रजापति ने बताया कि 5 जनवरी 2025 को रात 8:41 बजे उनके मोबाइल नंबर 9415905870 पर एक संदेश आया, जिसमें लिखा था, “तेरा मरने का समय आ गया है। 2027 में तेरी जगह मुझे लेनी है। कोई तांत्रिक तुझे बचा नहीं पाएगा।” इस संदेश के साथ भेजने वाले का मोबाइल नंबर ट्रू-कॉलर ऐप पर “दीपाली सैनी” के नाम से दिखा रहा है, लेकिन फिलहाल वह मोबाइल नंबर स्विच ऑफ है।

6 जनवरी 2025 को शाम 5:13 बजे, उसी मोबाइल नंबर से एक और धमकी भरा संदेश आया, जिसमें फिर वही बात दोहराई गई। प्रजापति ने दावा किया कि यह संदेश किसी सुनियोजित साजिश का हिस्सा है, और यह उनकी राजनीतिक विरोधी प्रतिद्वंद्विता का परिणाम हो सकता है।

 

 संदेह व्यक्त किया

 

दयाराम प्रजापति ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह हरकत उनके ही समाज के किसी व्यक्ति की हो सकती है, जो समाजवादी पार्टी से एमएलसी बनने का इच्छुक है और उनकी राजनीतिक स्थिति को खतरे में डालने के लिए यह साजिश रच रहा है। उन्होंने बताया कि वे समाजवादी पार्टी से दो बार एमएलसी रह चुके हैं और राज्य मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त कर चुके हैं। साथ ही, बसपा सरकार में पांच वर्षों तक विधान परिषद की विभिन्न समितियों के सभापति रहे हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

दयाराम प्रजापति ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा कि ये धमकी भरे संदेश न केवल उनकी जान को खतरा पैदा कर रहे हैं, बल्कि मानसिक उत्पीड़न भी कर रहे हैं। उन्होंने इसे एक गहरी साजिश बताया, जिसके तहत उन्हें अंधविश्वास की ओर धकेलने की कोशिश की जा रही है।

 

 आम जनता और कानून के लिए खतरा बताया

 

प्रजापति ने कहा कि इस प्रकार के संदेश समाज में अंधविश्वास को बढ़ावा दे रहे हैं, जो कि एक वैज्ञानिक युग में बेहद खतरनाक है। उन्होंने इसे संगीन अपराध बताते हुए कहा कि यह मामला न केवल उनकी सुरक्षा का, बल्कि कानून व्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने का भी है।

 

 एसएसपी से कार्रवाई की मांग

 

दयाराम प्रजापति ने इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इस पूरे मामले की गहन जांच कराने और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने का अनुरोध भी किया है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

 

 राजनीतिक गलियारों में हलचल

 

दयाराम प्रजापति द्वारा लगाए गए आरोपों और जान से मारने की धमकी के मामले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस घटना को लेकर उनके समर्थकों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर