Explore

Search

November 2, 2026 2:53 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

संभल: जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी का भूमि पूजन, क्या होगा नाम

संभल: जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी का भूमि पूजन, क्या होगा नाम, उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सामने बन रही पुलिस चौकी का भूमि पूजन आज यानी शनिवार को किया गया. इसका नाम ‘सत्यव्रत पुलिस चौकी’ रखा गया है, जोकि संभल के इतिहास से जुड़ा हुआ है.पुराने समय में इस इलाके को सत्यव्रत नगर कहा जाता था. भूमि पूजन के दौरान आचार्य शोभित शास्त्री ने मंत्रों का पाठ किया और बताया कि किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए भूमि पूजन काफी महत्वपूर्ण होता है

 

इस कार्यक्रम के दौरान भारी बारिश हो रही थी, लेकिन पूजा पूरी श्रद्धा से की गई. यह पुलिस चौकी जामा मस्जिद के पास बन रही है, जो एक मुस्लिम बहुल इलाका है और यहां कुछ समय पहले ही हिंसा की घटनाएं देखने को मिली थीं. इन घटनाओं के बाद ही प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस चौकी बनाने का फैसला लिया. पूजा के दौरान सुरक्षा के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और पुलिस बल तैनात किए गए थे.

 

महिलाओं का निर्माण कार्य में सहयोग

 

भूमि पूजन के बाद चौकी का निर्माण तेज़ी से चल रहा है और इससे क्षेत्र की सुरक्षा में सुधार की उम्मीद है. महिलाओं ने भी इस निर्माण कार्य में मदद की. वे श्रमिकों से फावड़ा लेकर काम करने लगीं और ‘हर हर महादेव’ के नारे भी लगाए. महिलाएं इस कार्य में भाग लेकर काफी खुश नजर आईं और पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया. इस दौरान उनकी सक्रिय भागीदारी ने कार्य को और भी उत्साहजनक बना दिया

 

इलाके की सुरक्षा में सुधार की उम्मीद

 

पुलिस चौकी बनने से इलाके की सुरक्षा बेहतर होगी और स्थानीय लोगों के लिए यह एक अच्छा कदम साबित होगा. पुलिस प्रशासन का कहना है कि इससे कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी. पुलिस चौकी का निर्माण कार्य जारी है और जल्द ही पूरा हो जाएगा. इस चौकी के निर्माण से इस इलाके में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को सुरक्षित महसूस होगा.

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर