Explore

Search

April 21, 2026 12:19 am

इटावा महोत्सव के तत्वावधान में 28 दिसंबर को प्रदर्शनी पंडाल अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन

इटावा इटावा महोत्सव के तत्वावधान में 28 दिसंबर को प्रदर्शनी पंडाल अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन

रिपोर्ट शिवम दुबे इटावा

कार्यक्रम संयोजक एड प्रेमशंकर शर्मा ने कवि सम्मेलन के संबंध में जानकारी देते हुए कवि सम्मेलन ठीक 8 बजे प्रारंभ हो जाएगा, उन्होंने बताया कि इस बार सभी आमंत्रित कवि पहली बार इटावा महोत्सव में पधार रहे है। उन्होंने कहा कि कवि सम्मेलन में नयापन और ताजगी लाने के लिए ऐसे कवियों को आमंत्रित किया गया है जो पहले नहीं आए है इससे श्रोताओं को कवि सम्मेलन में नई और ताजी कविताएं सुनने को मिलेगी।

 

कवि कमलेश शर्मा ने कवियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पधारने वाले सभी विख्यात कवि है जिनमें पद्मश्री डॉ सुरेन्द्र दुबे, डॉ प्रवीण शुक्ला, कविता तिवारी, सुरेश अलबेला, गजेन्द्र प्रियांशु, हेमंत तिवारी, अमन अक्षर, डॉ सौरभकांत शर्मा, राम भदावर, मुमताज नसीम, मनु वैशाली, राज किशोर राज, राहुल शर्मा आमंत्रित है।

 

कार्यक्रम का संचालन विख्यात कवि डॉ शिवओम अम्बर करेंगे।

 

कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो एस पी सिंह बघेल उपस्थित रहेंगे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर