Explore

Search

April 15, 2026 2:56 am

खबर का बड़ा असर: प्रशासन ने कसी कमर, SDM की छापेमारी से अफवाह फैलाने वालों में मचा हड़कंप

अब्दुल्ला अख़्तर
छिबरामऊ, कन्नौज। कल प्रमुखता से प्रकाशित खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। तहसील क्षेत्र में रसोई गैस (LPG) की कृत्रिम किल्लत और फैलती अफवाहों को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया। शासन के कड़े निर्देशों के बाद आज उप जिलाधिकारी (SDM) ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी और पूर्ति निरीक्षक सौरभ गुप्ता ने क्षेत्र के गैस गोदामों पर छापेमारी कर हकीकत जानी।
निरीक्षण में खुली पोल: गैस की कमी नहीं, अफवाह ने बिगाड़ा खेल
SDM और पूर्ति निरीक्षक ने औचक निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टरों की जांच की और सिलेंडरों की उपलब्धता देखी। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि गैस की कोई वास्तविक कमी नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, शरारती तत्वों द्वारा फैलाई गई अफवाहों के कारण उपभोक्ताओं में ‘पैनिक’ फैल गया। लोग भविष्य के डर से अनावश्यक स्टॉक जमा करने लगे, जिससे एक साथ हजारों बुकिंग होने के कारण कंपनियों का सर्वर ठप हो गया। इसी तकनीकी समस्या को जनता ने गैस की किल्लत मान लिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने सख्त लहजे में कहा गोदामों में पर्याप्त गैस कोटा उपलब्ध है। लोग हड़बड़ी में अनावश्यक बुकिंग न करें। बेवजह के स्टॉक से सर्वर पर दबाव बढ़ता है और जरूरतमंदों को परेशानी होती है। यदि कोई भी सिलेंडर की कालाबाजारी या अवैध भंडारण करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पूर्ति निरीक्षक सौरभ गुप्ता ने जनता को आश्वस्त किया कि वितरण प्रणाली पूरी तरह सुचारू है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें और केवल जरूरत पड़ने पर ही सिलेंडर बुक करें। साथ ही, अफवाह फैलाने वालों की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।
साथ ही पूर्ति निरीक्षक ने कहा एक साथ हजारों बुकिंग के प्रयास से सर्वर हुआ ओवरलोड, गोदामों में सिलेंडरों की कोई कमी नहीं पाई गई, कालाबाजारी करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर