Explore

Search

August 16, 2026 12:30 pm

पंजीकृत व्यापारियों को आयुष्मान जैसी स्वास्थ्य बीमा योजना एवं आपदा राहत सहायता प्रदान की जाए – धर्मेंद्र जैन 

इटावा। राज्य कर कार्यालय इटावा पर जीएसटी कमिश्नर ग्रेट वन एच पी राव दीक्षित की अध्यक्षता में जी. एस. टी. विभाग का स्थापना दिवस समारोह एवम् व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई बैठक में एस. एम. सिंह एडिशनल कमिश्नर विशेष अनुसंधान शाखा मौजूद रहे।

 

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने कहा जीएसटी पंजीकृत छोटे व्यापारियों को आयुष्मान जैसी स्वास्थ्य बीमा योजना एवं आपदा राहत सहायता दिये जाने की मांग की।

 

जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० हरिशंकर पटेल ने कहा देश में उत्तर प्रदेश एक ऐसा प्रदेश है जिसमें जीएसटी लागू होने के बाद भी तंबाकू पर मंडी शुल्क लिया जाता है इसको समाप्त किया जाए।

 

जिला प्रवक्ता इकरार अहमद ने कहा प्रधानमंत्री रोजगार सज्जन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार,एक जनपद एक उत्पाद, वित्त पोषण सहायता योजना की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जायें और व्यापारियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाये।

 

महिला जिला अध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, महिला जिला महामंत्री वर्षा दुबे ने कहा शहर में दूरसंचार विभाग द्वारा लोहे के पोल जगह-जगह लगे हुये हैं जो अब उपयोग में नहीं हैं इनको हटाया जाये।

 

बैठक में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा, युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा, नगर प्रभारी संजय वर्मा, जिला मंत्री यामीन रिंकू चौधरी,संजय कुशवाहा, महिला अध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, महिला महामंत्री वर्षा दुबे, युवा जिलाध्यक्ष सिम्मी खान, लाइन पार महिला अध्यक्ष अंजू यादव, बबिता जिला मंत्री, सोनी यादव युवा मंत्री सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर