अब्दुल्ला अख़्तर
बिशुनगढ़ (कन्नौज): महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बिशुनगढ़ कस्बा स्थित ऐतिहासिक बनखंडेश्वर मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। तड़के सुबह से ही भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं, जो अपनी बारी का इंतजार करते हुए भक्ति भाव में सराबोर नजर आए।
विभिन्न घाटों से गंगाजल लेकर आए कांवड़िए “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे। केसरिया वस्त्रों में रंगे शिवभक्तों ने विधि-विधान के साथ भोलेनाथ का अभिषेक किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। पूरे कस्बे और मंदिर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस रही मुस्तैद
भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आया। शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मंदिर परिसर व आसपास के प्रमुख मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस कर्मियों ने बैरिकेडिंग के जरिए भीड़ को व्यवस्थित किया और श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराए। उच्चाधिकारियों द्वारा भी समय-समय पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
मंदिर के बाहर फल, फूल और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी खासी रौनक रही। श्रद्धालुओं के उत्साह के आगे लंबी कतारें भी छोटी नजर आईं। देर शाम तक मंदिर में दर्शन-पूजन का सिलसिला अनवरत जारी रहा।
लेटेस्ट न्यूज़
जिन्न बनाएगा शारीरिक संबंध तो होगी पैसों की बारिश,तांत्रिक कमरुद्दीन के झांसे पर नया खुलासा
February 14, 2026
1:39 am
मुख्तार गैंग के शूटर रहे शोएब उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या,बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां
February 14, 2026
1:37 am
महाशिवरात्रि पर्व: हजारी महादेव धाम में उमड़ेगा भक्तों का सैलाब, डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा
February 13, 2026
5:10 pm
साले ने जीजा की कर दी हत्या: रिश्तों का खौफनाक अंत
February 13, 2026
4:56 pm

बनखंडेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा शिवालय








