अब्दुल्लाह अख़्तर
गुरसहायगंज (कन्नौज): नगर के तिराहा पार्क के समीप रविवार को ‘कानपुर मेडिकल स्टोर’ का शुभारंभ समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने शहर काजी हाफिज जुम्मन के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।
*स्वास्थ्य सेवाएं समाज की प्राथमिकता: ताहिर हुसैन*
उद्घाटन के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं किसी भी समाज की मूलभूत आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा, “नगर के मुख्य केंद्र पर मेडिकल स्टोर खुलने से स्थानीय निवासियों को दवाइयों की उपलब्धता में काफी सहूलियत मिलेगी। बीमार व्यक्ति के लिए समय पर और सही दवा मिलना सबसे बड़ी राहत है।” उन्होंने स्टोर संचालक अल्तमस इदरीसी को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि यहां मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाएं उचित और रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
कार्यक्रम की शुरुआत में आयोजकों और स्थानीय नागरिकों ने पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी और शहर काजी का फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। इस मौके पर शहर काजी ने प्रतिष्ठान की तरक्की और लोक-कल्याण के लिए दुआ भी की।
वरिष्ठ जन व व्यापारी नेता रहे मौजूद
समारोह के दौरान नगर के कई गणमान्य नागरिक और राजनीतिज्ञ मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व सभासद अयूब सिद्दीकी, अकील खान, मुजफ्फर खान ,व्यापारी नेता परवेज अहमद, शान मोहम्मद, चंदन, आलम सिद्दीकी, मोहसिन खान, सरजू रजा वाहिदी सहित तमाम स्थानीय लोग व शुभचिंतक उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़
जिन्न बनाएगा शारीरिक संबंध तो होगी पैसों की बारिश,तांत्रिक कमरुद्दीन के झांसे पर नया खुलासा
February 14, 2026
1:39 am
मुख्तार गैंग के शूटर रहे शोएब उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या,बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां
February 14, 2026
1:37 am
महाशिवरात्रि पर्व: हजारी महादेव धाम में उमड़ेगा भक्तों का सैलाब, डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा
February 13, 2026
5:10 pm
साले ने जीजा की कर दी हत्या: रिश्तों का खौफनाक अंत
February 13, 2026
4:56 pm

पूर्व विधायक ताहिर हुसैन ने फीता काटकर किया कानपुर मेडिकल स्टोर का भव्य उद्घाटन








