Explore

Search

February 15, 2026 4:16 am

विशाल जैन के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब राजनीति-समाज-मीडिया जगत की प्रमुख हस्तियों ने दी अंतिम विदाई

इटावा-क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी विशाल जैन के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम संस्कार में राजनीतिक, सामाजिक, चिकित्सक एवं मीडिया जगत से जुड़ी अनेक प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति ने उनके व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को दर्शाया।

 

अंतिम संस्कार के दौरान एटा सांसद देवेश शाक्य, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, पूर्व विधायक के के राज ,भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, जैन समाज अध्यक्ष संजू जैन, ठेकेदार ,भगवा सेवक संस्थापक प्रदीप शर्मा, विश्व जैन संगठन अध्यक्ष आकाश दीप जैन भाजपा जिला मंत्री चक्रेश जैन, भाजपा नेता रामशरण गुप्ता, पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता ‘संटू’, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, डॉ. ए.पी. भदौरिया सहित बड़ी संख्या में , समाजसेवी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।सभी गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोगों की सहभागिता रही, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और संवेदना का माहौल बना रहा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर