Explore

Search

February 15, 2026 1:24 am

दो गुमशुदा बच्चों को तलाश कर परिजनों को सौंपा

इटावा /इकदिल, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शुक्रवार को एक ही परिवार के गुमशुदा दो बच्चों को तीन घंटे के भीतर खोज निकाला। दोनों बच्चों की उम्र करीब छह वर्ष और चार वर्ष है। नगर के मोहल्ला खेड़ापति रहने वाले महावीर सिंह का 7 वर्षीय बेटा आदित्य और 5 वर्षीय बेटी अनन्या शुक्रवार को स्कूल पड़ने गए थे और स्कूल की 3 बजे छुट्टी होने के बाद अपने घर के लिए निकल आये रास्ते मे आने के बाद अपने स्कूल की क्लासमेट व सहेली प्रिया के घर उसके बर्थडे में चले गए। और उधर बच्चों की दादी ने इंधौआ रोड पर आते देखा जिसके बाद बच्चे अपने स्कूल के बच्चों के साथ उसके घर चले गए घर नही पहुचने पर नगर में हड़कंप मच गया। बच्चों के गायब होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने तुरंत पुलिस टीम लगाई और बच्चों की तलाश शुरू कराई। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लगभग तीन घंटे की खोज के बाद दोनों बच्चे कस्बा में उसकी क्लासमेट व सहेली के घर का पता कर पुलिस ने बच्चों को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर