Explore

Search

February 15, 2026 12:01 am

समाजवादी विचारों की मशाल जलाए रखने का संकल्प: श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह

इटावा। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को प्रख्यात समाजवादी चिंतक एवं सपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय श्री जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ‘बबलू’ ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मिश्र जी के चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धासुमन समर्पित किए।

 

समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र का समूचा जीवन समाजवादी सिद्धांतों के प्रति समर्पित रहा। उनकी कथनी और करनी में कभी कोई अंतर नहीं रहा। वे सदैव सांप्रदायिक शक्तियों के समक्ष एक चुनौती बनकर दृढ़तापूर्वक खड़े रहे। उनकी विचारधारा के कारण ही समाजवादी पार्टी आज भी समाजवादी मूल्यों पर चलने का कार्य कर रही है।

 

श्री शाक्य ने मिश्र जी द्वारा दिए गए “संघर्ष के दौरान मारेंगे नहीं, मानेंगे नहीं” के नारे को याद करते हुए कहा कि वे हिंसक आंदोलन के कभी पक्षधर नहीं रहे, बल्कि अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही संघर्ष को आगे बढ़ाते रहे। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिश्र जी के जीवन दर्शन और सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर पार्टी कार्य में जुटे रहने का आह्वान किया।

 

समारोह में उपस्थित प्रमुख लोग:

 

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ‘बबलू’ के अलावा इटावा सदर से पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, वरिष्ठ नेता लाखन सिंह जाटव, जिला उपाध्यक्ष अनवार हुसैन, आशीष राजपूत, जिला प्रवक्ता विक्की गुप्ता, जिला सचिव राजकुमार यादव, प्रवीण कुशवाहा, इटावा विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजपूत ‘दुल्ले’, नरेंद्र पाल सिंह धनगर, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष किशन यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव संतोष राजपूत, बीके यादव, ताखा के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जय सिंह यादव, सेक्टर प्रभारी बृजेंद्र यादव, सपा नेत्री नम्रता सिंह ‘दोहरे’, अरविंद यादव, अंकुर यादव, राणा प्रताप सिंह, कार्यालय प्रभारी जयचंद यादव, कैलाश नारायण गुप्ता, पुष्पेंद्र गोयल, विनीत यादव, मोहन दोहरे, नरेंद्र प्रजापति सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर